एजुकेशन

CA May Inter, Final Result 2024 Date: बिग अपडेट! जल्द जारी होने वाला है सीए इंटर और फाइनल का रिजल्ट

ICAI CA May Inter, Final Result 2024 Date: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया जल्द ही इंटर व फाइनल परीक्षा का रिजल्ट जारी करने (CA May Inter Result 2024 Date) वाला है। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.org, icai.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

Image

ICAI CA May Inter, Final Result 2024 Date: यहां देखें आईसीएआई सीए इंटर और फाइनल का रिजल्ट

ICAI CA May Inter, Final Result 2024 Date: आईसीएआई सीए इंटर और फाइनल की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया जल्द ही इंटर व फाइनल परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर (CA May Inter Result) सकता है। हालांकि अभी आईसीएआई ने रिजल्ट की डेट व समय को लेकर किसी प्रकार की घोषणा नहीं (CA May Final Result) की है। रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट icai.org, icai.nic.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा।

ICAI CA May Inter, Final Result 2024 Date

बता दें सीए इंटर मीडिएट ग्रुप 1 की परीक्षा 1 मई, 3, 5 और 9 मई को आयोजित की गई थी। जबकि सीए इंटर ग्रुप 2 की परीक्षा 11 मई, 15, और 17 मई को निर्धारित थी। जबकि फाइनल ग्रुप 1 की परीक्षा 2 मई, 4 और 8 मई को थी। फाइनल ग्रुप 2 के एग्जाम 2 मई, 10, 14 और 16 मई को थी। वहीं अब रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

How To Check ICAI CA Inter, Final Result 2024

  • icai.org, icai.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर ICAI CA Inter/ Final Result 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व कोड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर स्कोर कार्ड डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

CA May Inter, Final Score Card: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • कोर्स और परीक्षा का नाम (Course/Exam Name)
  • एग्जामिनेशन सेशन ईयर (Examination Session Year)
  • रोल नंबर (Roll Number)
  • ग्रुप का नाम (Group Name)
  • पेपर और मार्क्स (Paper & Marks)
  • रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आईसीएआई सीए इंटर व फाइनल का रिजल्ट जारी करने से पहले डेट व टाइम की घोषणा करता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article