एजुकेशन

ICAI CA Inter Group 2 Exam 2026: घोषित हुआ सीए इंटर ग्रुप 2 पेपर 5 ऑडिटिंग एंड एथिक्स परीक्षा की नई तारीख, यहां देखें

ICAI CA Inter Group 2 Exam 2026: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 ग्रुप 2, पेपर 5 ऑडिटिंग एंड एथिक्स की परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी है। यह परीक्षा अब 31 जनवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

Image

CA Inter Group 2 Paper 5 Exam Date 2026: यहां देखें सीए इंटर ग्रुप 2 पेपर 5 परीक्षा की तारीख

ICAI CA Inter Group 2 Exam 2026: आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सीए इंटरमीडिएट ग्रुप 2 परीक्षा 2026 का अपडेटेड शेड्यूल जारी कर दिया है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट्स इंटरमीडिएट ग्रुप 2 ऑडिटिंग एंड एथिक्स की परीक्षा जो पहले 19 जनवरी, 2026 को निर्धारित थी, अब 31 जनवरी 2026 को होगी। परीक्षा पहले से निर्धारित एग्जाम सेंटर्स पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। साथ ही यहां पहले से जारी किए गए एडमिट कार्ड मान्य होंगे।

ICAI CA Inter Group 2 Exam 2026: पहले से जारी एडमिट कार्ड मान्य

ध्याने रहे आईसीएआई की ओर से जारी शेड्यूल के मुताबिक यह स्पष्ट कर दिया गया है कि उम्मीदवारों को इस नई तिथि के लिए अलग से कोई एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। यहां पहले से जारी प्रवेश पत्र 31 जनवरी की परीक्षा के लिए मान्य होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

ICAI CA Inter Group 2 Exam 2026 Revised Schedule: ऐसे देखें नोटिफिकेशन

  • सबसे पहले ICAI की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Notifications पर क्लिक करें।
  • अब IMPORTANT ANNOUNCEMENT - Revised Schedule of Postponed Chartered Accountants Intermediate Examination पर जाएं।
  • नोटिफिकेशन आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

बता दें ICAI CA फाउंडेशन 2026 की परीक्षाएं 18, 20, 22 और 24 जनवरी को आयोजित की जाएंगी। जबकि सीए फाइनल 2026 की परीक्षाएं ग्रुप 1 के लिए 5, 7 और 9 जनवरी को और ग्रुप 2 के लिए 11, 13 और 16 जनवरी को निर्धारित हैं।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article