IBPS SO Prelims Result 2025 Released On ibps.in: आईबीपीएस एसओ की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (IBPS SO Result 2025) खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आज यानी 17 अक्टूबर को स्पेशलिस्ट ऑफिसर प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित कर (IBPS SO Prelims Result) दिए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबाइट ibps.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
IBPS SO Prelims Result 2025: कब हुई थी परीक्षा
आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक स्कोरकार्ड 23 अक्टूबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा। इसमें सेक्शनल और ओवरऑल स्कोर, क्वालिफाइंग मार्क्स और पर्सेंटाइट जैसी जानकारी दर्ज होगी। बता दें आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की गई थी। इसके लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना पंजीकरण करवाया था। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 1007 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।
IBPS SO Prelims Result 2025 Check Here: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर जार IBPS SO Prelims Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- रिजल्ट का पीडीएफ आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- यहां सर्च बॉक्स में अपना नाम या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
- यदि आपका नाम लिस्ट में प्रदर्शित हो जाता है तो अभ्यर्थी सफल माने जाएंगे।
IBPS SO Prelims Scorecard 2025 Download: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी
- अभ्यर्थी का नाम
- माता पिता का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- परीक्षा का नाम
- प्राप्तांक
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार मेन्स परीक्षा के लिए पात्र माने जाएंगे। इसके बाद इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।
