एजुकेशन

IBPS SO Mains Result 2025 OUT: जारी हो गया एसओ (SO) परीक्षा का रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IBPS SO Mains Result 2025 Pdf: आईबीपीएस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर IBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) मेन्स रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे ibps.in से इन रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

IBPS SO Mains Result 2025 OUT

IBPS SO Mains Result 2025 Download Link: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर की गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

कब तक देख सकेंगे रिजल्ट

इस परीक्षा का आयोजन 9 नवंबर, 2025 को किया गया था। रिजल्ट विंडो 17 दिसंबर, 2025 तक खुली रहेगी, जिसके बाद लिंक डिएक्टिवेट हो जाएगा।

इस भर्ती अभियान के माध्यम से 1,007 स्पेशलिस्ट ऑफिसर की वैकेंसी को भरा जाएगा। सिर्फ वही कैंडिडेट जो मेन्स स्टेज को सफलतापूर्वक पास करेंगे, उन्हें सिलेक्शन के अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

IBPS SO Mains Result 2025 Step to Check

कैंडिडेट अपने स्कोरकार्ड देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:

  • इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन की ऑफिशियल वेबसाइट - ibps.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “CRP स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स” सेक्शन पर क्लिक करें।
  • “IBPS SO Mains Result 2025” टाइटल वाला लिंक चुनें।
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्म तिथि डालें।
  • कैप्चा भरें और ‘Login’ पर क्लिक करें।
  • आपका IBPS SO Mains 2025 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।

कैंडिडेट को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू स्टेज, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और IBPS स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती 2025 प्रोसेस के बाद के स्टेज के बारे में अपडेट के लिए रेगुलर ibps.in पर जाएं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article