IBPS RRB PO Result 2023, IBPS RRB PO Offices Scale I Prelims Result 2023: आईबीपीएस आरआरबी रिजल्ट का इंतजार खत्म हो चुका है। इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने आरआरबी ऑफिसर स्केल 1 प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट (IBPS RRB PO Prelims Result 2023) आज यानी 23 अगस्त को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह अब आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibpsonline.ibps.in से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS RRB PO Prelims Result 2023: अगस्त में हुई थी परीक्षा
आईबीपीएस आरआरबी पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 5 अगस्त, 6 अगस्त और 16 अगस्त को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा के नतीजे आज जारी कर दिए गए हैं। प्रीलिम्स परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसका आयोजन सितंबर में किए जाने की संभावना है। हालांकि, परीक्षा की सटीक तारीख फिलहाल नहीं घोषित की गई है।
How to Download IBPS RRB PO Prelims Result 2023
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर आरआरबी पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर के जरिए लॉगिन करें।
- अब अभ्यर्थी अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
IBPS RRB PO Prelims Result 2023 Declared! Direct Link Here
IBPS RRB Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
आईबीपीएस आरआरबी परीक्षा के माध्यम से ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल I, ऑफिसर स्केल II, ऑफिसर स्केल III, ट्रेजरी ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर और एग्रीक्लचर ऑफिसर सहित कुल 8611 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 1 जून से 28 जून 2023 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेककर सकते हैं।
