IBPS RRB PO Mains Result 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परिणाम 2022 जारी करेगा। उम्मीदवार जो आईबीपीएस आरआरबी पीओ 2022 परीक्षा की मुख्य परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार आरआरबी पीओ इंटरव्यू में शामिल होंगे। इस लेख में, हमने रिजल्ट चेक करने के स्टेप्स के साथ साथ IBPS RRB PO मुख्य परिणाम 2022 से संबंधित सभी जानकारी प्रदान की है।
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परिणाम 2022:
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मुख्य परिणाम 2022 अक्टूबर के तीसरे सप्ताह में रिलीज किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक रूप से परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार पोस्ट में दिए लिंक से अपने परिणाम की स्थिति को चेक कर सकेंगे। आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परिणाम 2022 चेक करने के लिए उम्मीदवारों के पास उनका रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्म तिथि / पासवर्ड होने चाहिए।
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट 2022 पर इन जानकारी का उल्लेख किया गया होगा। यहां दिए विवरण आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट 2022 में किया जाएगा, उम्मीदवारों सभी विवरण ध्यान से चेक करें।
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- रोल नंबर
- रिजल्ट की स्थिति
- ऑनलाइन मुख्य परीक्षा की तिथि
- श्रेणी आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परिणाम 2022: जरूरी डेट
नीचे दी गई टेबल में, हमने आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स परिणाम 2022 से संबंधित महत्वपूर्ण डेट चेक कर सकते हैं।
| IBPS RRB PO मेन्स रिजल्ट 2022: जरूरी डेट्स | |
| ईवेंट | डेट |
| IBPS RRB PO मेन परीक्षा 2022 | 1 अक्टूबर 2022 |
| IBPS RRB PO मेन रिजल्ट 2022 |
|
आईबीपीएस उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, हमने आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन रिजल्ट 2022 चेक करने के लिए नीचे विस्तृत स्टेप दिए हैं।
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in पर जाएं।
- होम पेज पर बाईं ओर टैब सीआरपी आरआरबी मिलेगा।
- यहां दिए टैब पर क्लिक करें और सामान्य भर्ती प्रक्रिया वाला एक नया पेज खुलेगा- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक चरण XI।
- उपरोक्त पर क्लिक करें और आपको आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट 2022 लिंक आपको मिलेगा।
- लिंक पर क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर / रोल नंबर और जन्मतिथि / पासवर्ड दर्ज कर दें।
- आप अपने आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स रिजल्ट 2022 की स्थिति चेक कर सकते हैं।
आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स कट ऑफ 2022: कट ऑफ एक पैरामीटर है जिसका उपयोग भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए उम्मीदवारों का चयन करने के लिए किया जाता है। जो उम्मीदवार आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स 2022 कट ऑफ क्लियर करेंगे, उन्हें इंटरव्यू केचरण के लिए चुना जाएगा। आईबीपीएस आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेन्स को 2022 राज्यवार और साथ ही श्रेणीवार कट ऑफ जारी करेगा।
