एजुकेशन

IBPS PO, SO Recruitment 2023: आईबीपीएस PO और SO एग्जाम के लिए ibps.in पर तुरंत करें अप्लाई, लास्ट डेट कल

IBPS PO, SO Recruitment 2023: आईबीपीएस स्पेशलिस्ट ऑफिसर और प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल समाप्त होने जा रही है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वह ibps.in पर अप्लाई करने से पहले यहां सारी डिटेल्स जरूर चेक कर लें।

Image

IBPS PO, SO Recruitment 2023

Photo : iStock

IBPS PO, SO Recruitment 2023, Sarkari Naukri 2023: बैंक में सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ा अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) और प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 28 अगस्त को समाप्त होने जा रही है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आईबीपीएस एसओ या पीओ परीक्षा (IBPS PO Exam 2023, IBPS SO Exam 2023) के लिए अप्लाई नहीं किया है, वह बिना देरी किए तुरंत ibps.in पर आवेदन कर लें।

IBPS PO SO Vacancy 2023: किसके कितने पद खाली

इस प्रक्रिया के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1402 और प्रोबेशनरी ऑफिसर के 3049 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर भर्ती के लिए आयु 20 साल से 30 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी। इसके अलावा मान्यता प्राप्त संस्थान से बैचलर्स या मास्टर्स डिग्री अनिवार्य है।

How to apply online for IBPS Exam 2023

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर PO या SO एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • फिर आवेदन के लिए मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके सबमिट बटन पर क्ल्कि कर दें।

IBPS PO SO Application 2023: कितना देना होगा शुल्क

आईबीपीएस एसओ और पीओ एग्जाम के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 21 अगस्त निर्धारित की गई थी। हालांकि, बाद में इस तारीख को बढ़ाकर 28 अगस्त कर दिया गया था। बता दें कि आवेदन के लिए जनरल और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 850 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एससी / एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 175 रुपए का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article