एजुकेशन

IBPS PO Final Result 2025 OUT: घोषित हुए आईबीपीएस पीओ फाइनल परीक्षा के रिजल्ट, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IBPS PO Final Result 2025 Declared: आईबीपीएस द्वारा आयोजित पीओ और एसओ परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवा अब अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। इन रिजल्ट को ibps.in पर जारी किया गया है, उम्मीदवार यहां दिए डायरेक्ट लिंक से इसे देख सकते हैं।

Image

आईबीपीएस पीओ एसओ फाइनल परीक्षा के रिजल्ट हुए जारी

IBPS PO Final Result 2025 Released: आईबीपीएस पीओ फाइनल रिजल्ट 2025 जारी हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने आज (15 जनवरी) पीओ के साथ एसओ परीक्षा का फाइनल रिजल्ट भी घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार IBPS PO और SO परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब अपना फाइनल रिजल्ट IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर देख सकते हैं। उम्मीदवारों को लॉगिन करने और अपना फाइनल स्कोर देखने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और जन्मतिथि (D-O-B) की जरूरत होगी।

प्रोविजनल अलॉटमेंट 2026-27 के लिए स्पेशलिस्ट ऑफिसर कैडर और प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए पोस्ट-वाइज और कैटेगरी-वाइज वैकेंसी के आधार पर किया गया है, जैसा कि भाग लेने वाले बैंकों द्वारा उपलब्धता के आधार पर बताया गया है।

IBPS PO Final Result 2025 How to Check

स्टेप 1: IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।

स्टेप 2: होम पेज पर उपलब्ध मेन्स और इंटरव्यू राउंड के लिए “IBPS PO, SO Result 2025” Link पर क्लिक करें।

स्टेप 3: एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी।

स्टेप 4: सबमिट पर क्लिक करें और आपका रिजल्ट डिस्प्ले हो जाएगा।

स्टेप 5: रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

स्टेप 6: आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

इस साल, IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा 17, 23, 24 अगस्त को और मेन्स 12 अक्टूबर, 2025 को हुई थी। फाइनल मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को प्रोविजनली बैंकों में अलॉट किया जाएगा। इसके बाद, एलिजिबिलिटी की पुष्टि करने और भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और अन्य जॉइनिंग फॉर्मेलिटीज की जाएंगी।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article