IBPS PO Main Result 2025 OUT: आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) की तरफ से प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- ibps.in पर जाना होगा।
IBPS प्रोबेशनरी ऑफिसर्स (PO) की मुख्य परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in या ibpsonline.ibps.in से रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा 30 नवंबर 2024 को आयोजित की गई थी। मुख्य परीक्षा में चयनित अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए सफल होंगे।
IBPS PO Main Result 2025 ऐसे करें चेक
- रिजल्च चेक करने के लिए सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- फिर ' CRP PO/MT' टैब पर क्लिक करें और ' CRP Process Probationary Officers/Management Trainee XIV' सेलेक्ट करें।
- मुख्य परीक्षा परिणाम का लिंक ओपन करें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सब्मिट करते ही आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा परिणाम आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसका पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
IBPS PO Main Result 2025 Direct link यहां डायरेक्ट करें चेक।
IBPS PO Interview कब होगा?
जिन उम्मीदवारों ने मेन्स परीक्षा में क्वालिफाई किया है, उन्हें अब इंटरव्यू राउंड के लिए बुलाया जाएगा। यह इंटरव्यू 100 अंकों का होगा, जिसमें उम्मीदवारों की बैंकिंग नॉलेज, संचार कौशल और आत्मविश्वास को परखा जाएगा। फाइनल सिलेक्शन के लिए अंतिम मेरिट लिस्ट मेन परीक्षा के 80% वेटेज और इंटरव्यू के 20% वेटेज के आधार पर तैयार की जाएगी।
