एजुकेशन

IBPS Clerk Result 2023: जारी हुई आईबीपीएस क्लर्क प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

IBPS Clerk Result 2023, IBPS Clerk Provisional Allotment List 2023: आईबीपीएस क्लर्क एग्जाम की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जारी कर दी है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

IBPS Clerk Result 2023

IBPS Clerk Result 2023, IBPS Clerk Provisional Allotment List 2023: इंस्टिट्यूट ऑफ़ बैंकिंग पर्सनल (IBPS) ने क्लर्क एग्जाम की प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट (IBPS Clerk Provisional Allotment List 2023) जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और पासवर्ड/ जन्मतिथि की आवश्यकता होगा।

IBPS Clerk Result 2023: कब हुई थी परीक्षा

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 26 अगस्त, 27 अगस्त और 2 सितंबर को किया गया था। वहीं, इस परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मेन्स परीक्षा 7 अक्टूबर को हुई थी। अब आईबीपीएस क्लर्क मेन्स का रिजल्ट भी बहुत जल्द ही घोषित कर दिया जाएगा।

IBPS Clerk Result 2023: इस तारीख तक करें डाउनलोड

आईबीपीएस क्लर्क प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट भारत सरकार/अन्य द्वारा समय-समय पर जारी विभिन्न दिशानिर्देशों की भावना, प्रशासनिक आवश्यकता आदि को ध्यान में रखते हुए योग्यता-सह-वरीयता के आधार पर किया गया है। सभी अभ्यर्थी इन आसान स्टेप्स के माध्यम से प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। ध्यान रहे कि इसे डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी है।

How to download IBPS Clerk Provisional Allotment List 2023

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • फिर क्लर्क प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगिन करें।
  • फिर रिजल्ट डाउनलोड करें और इसकी हार्ड कॉपी संभाल कर रख लें।

IBPS Clerk Recruitment 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

आईबीपीएस क्लर्क परीक्षा के माध्यम से 4045 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 1 जुलाई से 28 जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article