एजुकेशन

UPSC GK Quiz Question: दुनिया का वह देश जहां 76 दिन नहीं डूबता सूर्य, रात में भी रहता है उजाला?

UPSC GK Quiz Question: यूपीएससी हो या एसएससी या फिर किसी यूनिवर्सिटी का एंट्रेंस एग्जाम, जीके सबसे महत्वपूर्ण विषय में से एक है। जिस पर आपकी पकड़ होना जरूरी है, क्योंकि यह विषय आपके स्कोरकार्ड पर एक निर्णायक भूमिका निभाता है। परीक्षा में पूछे जाने वाले जीके प्रश्नों पर नजर डालें।

Image

दुनिया का वह देश जहां 76 दिन नहीं डूबता सूर्य

UPSC GK Quiz Question: प्रतियोगी परीक्षाओं के वर्तमान दौर में करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज (GK) केवल सब्जेक्ट नहीं रह गया है, बल्कि सफलता की कुंजी बन चुका है। चाहे UPSC की कठिन परीक्षा हो, SSC के विभिन्न स्तर हों, या किसी विश्वविद्यालय का एंट्रेंस एग्जाम और इंटरव्यू हो, आपका पूरा स्कोरकार्ड और रैंकिंग इस बात पर निर्भर करती है कि आपकी सामान्य ज्ञान (General Knowledge) पर पकड़ कितनी मजबूत है।

अक्सर छात्र अपने मेन सब्जेक्ट में तो अच्छा प्रदर्शन करते है, लेकिन जीके में वह मार खा जाते हैं, जिसका प्रभाव उनके स्कोरकार्ड पर साफ देखने को मिलता है। यदि आप भी किसी ऐसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं जहां जीके एक निर्णायक भूमिका निभाता है, तो यह स्पेशल जीके सेक्शन आपके लिए खासतौर पर तैयार किया गया है। यहां आपके साथ जनरल नॉलेज के कुछ ऐसे चुनिंदा सवाल और उनके जवाब शेयर किए जाएंगे, जो न केवल परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण हैं, बल्कि आपकी इंटेलेक्चुअल एबिलिटी को भी और बढ़ा देंगे। बता दें कि ज्ञान केवल परीक्षा पास करने का एक साधन नहीं है, बल्कि यह आपके व्यक्तित्व के विकास के लिए भी उतना ही अनिवार्य है। आइए अपने ज्ञान के दायरे को बढ़ाते हैं और दिए गए जीके के 7 सवालों पर नजर डालते हैं।

जीके के 7 महत्वपूर्ण सवाल

सवाल: भारत में सबसे पहले सूर्य कहां निकलता है?

जवाब: भारत में सबसे पहले सूर्योदय डोंग गांव (Dong Village) में होता है, जो अरुणाचल प्रदेश में स्थित है। इसे 'उगते सूरज की भूमि' के रूप में जाना जाता है।

सवाल: भारत के किस शहर को कहा जाता है 'सूर्य की नगरी'?

जवाब: देश के सूर्य नगरी के नाम पर राजस्थान के 'जोधपुर' को जाना जाता है।

सवाल: भारत में सबसे अंत में सूर्यास्त कहां होता है?

जवाब: भारत में सबसे आखिर में सूर्यास्त गुजरात राज्य के कच्छ जिले में स्थित गुहार मोती में सबसे आखिर में सूर्यास्त होता है।

सवाल: पाकिस्तान के इस गांव में सबसे पहले पड़ती है सूरज की किरणें?

जवाब: पाकिस्तान में सबसे पहले सूरज की किरणें पंजाब प्रांत के शकरगढ़ तहसील के बड़ा भाई मसरूर (Bara Bhai Masroor) गांव में पड़ती हैं।

सवाल: श्रीलंका में सबसे पहले सूर्योदय कहां होता है?

जवाब: श्रीलंका में सबसे पहले सूरज की किरणें देश के पूर्वी तट पर, खासतौर पर मडकलपुआ (Batticaloa) और उसके आस-पास के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में पड़ती है।

सवाल: दुनिया के किस देश में 76 दिन नहीं डूबता सूर्य?

जवाब: नॉर्वे (Norway) दुनिया का वह देश है जहां मई से जुलाई के दौरान करीब 76 दिनों तक सूरज नहीं डूबता है। क्योंकि यह आर्कटिक वृत्त के भीतर स्थित है, इसी कारण से यहां रात में भी सूरज की रोशनी रहती है।

सवाल: नॉर्वे में सर्दियों के दौरान रात रहती है या दिन?

जवाब: सर्दियों के दौरान नॉर्वे में रात रहती है। नॉर्वे के उत्तरी भाग, जो आर्कटिक सर्कल के ऊपर है, वहां सर्दियों के दौरान लगभग 2 से 3 महीने' पोलर नाइट्स' (Polar Nights) के कारण लगातार रात या बहुत कम रोशनी रहती है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article