यूट्यूब से की तैयारी, 4 साल में तीन बार UPSC क्रैक कर रच दिया इतिहास
- Authored by: varsha kushwaha
- Updated Jan 20, 2026, 06:40 PM IST
भारत की सबसे कठिन UPSC की परीक्षा पास करने में अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं एक IAS अधिकारी ने यूट्यूब और सेल्फ स्टडी कर 4 साल में तीन पार UPSC की परीक्षा पास कर इतिहास रचा है। आइए आपको उनके बारे में बताएं।
4 साल में तीन बार UPSC क्रैक कर रोमा ने रच दिया इतिहास (IG Roma Srivastava)
UPSC Success Story: भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। हर साल लाखों उम्मीदवार AIS (All India Service), ग्रुप ए और ग्रुप बी की परीक्षाओं के लिए आवेदन करते हैं। अधिकतर उम्मीदवार सिविल सर्विस की परीक्षा IAS बनने की इच्छा से देते है। कोचिंग, सेल्फ स्टडी की चक्कर कई अभ्यार्थी खुद को घंटों-घंटों तक कमरे में बंद रखते हैं। इसमें कई उम्मीदवार पहले अटेम्प्ट में परीक्षा पास कर लेते हैं तो वहीं कई उम्मीदवार विभिन्न परीक्षाएं देने के बाद भी सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं।
आज हम आपको एक ऐसे IAS अधिकारी के बारे में बताने वाले जिन्होंने अन्य अभ्यर्थी की तरह कोचिंग सेंटर नहीं, बल्कि यूट्यूब को अपन पार्टनर बनाया। जहां एक बार यूपीएससी की परीक्षा पास करने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं वहीं 2019 में आईएएस बनी रोमा श्रीवास्तव ने 4 साल में 3 बार UPSC क्रैक कर इतिहास रचा। उनके पक्के इरादे, जुनून और लगन ने उन्हें IAS बना ही दिया। आइए आज आपको उनके बारे में बताएं।
कौन है रोमा श्रीवास्तव?
2019 में IAS बनी रोमा श्रीवास्तव मूल रूप से झारखंड की रहने वाली है। उन्होंने 12वीं पास करने के बाद इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना कदम रखा और NIT रायपुर से बीटेक इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त की। उसके बाद कैट पास कर रोमा ने IIM इंदौर से MBA इन मार्केटिंग किया। रोमा शुरू से ही पढ़ने में अच्छी रही हैं। 12वी से NIT, कैट और फिर IIM से एमबीए की शिक्षा उनके अच्छे एकडमिक एरिया को दर्शाती हैं।
एमबीए पूरा करने के बाद रोमा ने असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर नौकरी की। लेकिन कहीं न कहीं रोमा अपनी नौकरी और इस करियर से खुश नहीं थी। हो भी क्यों, उनका इंटरेस्ट बहुत अलग था। वह सिविल सर्विस में जो जाना चाहती थी। फिर रोमा ने अपनी जीवन का एक बड़ा फैसला लिया और नौकरी छोड़ UPSC की तैयारी शुरू करने का फैसला लिया।

4 साल में तीन बार UPSC क्रैक कर रोमा ने रच दिया इतिहास (IG Roma Srivastava)
यूट्यूब को बनाया अपना साथी
जहां UPSC की तैयारी करने वाले सभी अभ्यर्थी कोचिंग के पीछे भागते हैं, वहां रोमा ने इस कठिन परीक्षा के लिए कोचिंग सेंटर के ऊपर यूट्यूब को अपनी पढ़ाई का साथी बनाया। उन्होंने जमकर सेल्स स्टडी की और यूट्यूब से आवश्यक सारा ज्ञान प्राप्त किया। यूपीएससी की तैयारी करते हुए जो भी विषय रोमा को समय नहीं आया उन्होंने यूट्यूब पर उसके वीडियो लेक्चर देखें और समझे।

4 साल में तीन बार UPSC क्रैक कर रच दिया इतिहास
4 साल में 3 बार UPSC किया क्रैक
रोमा ने पहली यूपीएससी परीक्षा 2016 में दी थी, जिसमें वह सफल नहीं हो सकी। उन्होंने हार नहीं मानी और आगे बढ़ती चली गई। 2017 में दूसरे प्रयास में उन्होंने परीक्षा पास की और इंडियन पोस्ट एंड टेलीकॉम सर्विसेज में उनका सिलेक्शन हुआ। रोमा यहां भी नहीं रुकी, क्योंकि उनका लक्ष्य IAS बनना था। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए रोमा ने 2018 में फिर परीक्षा दी और इस बार उन्होंने IPS का पद प्राप्त किया। इस पद ने उनमें जोश भर दिया, जिसके बाद आईएएस बनने की ललक उनमें और बढ़ी। 2019 में रोमा ने चौथी बार यूपीएससी की परीक्षा दी और अपना लक्ष्य हासिल कर इतिहास रचा। रोमा 2019 में 70वीं रैंक प्राप्त वह IAS बनी।
4 साल में 3 बार परीक्षा पास कर रोमा ने साबित किया कि अगर किसी काम को करने की चाह पूरी हो और उसे पूरा करने का दृढ़ संकल्प हो तो आप हर मुश्किल से मुश्किल काम कर सकते हैं।