एजुकेशन

HTET Haryana TET Result 2026 Kab Aayega: कब जारी हो सकता है हरियाणा टीईटी परीक्षा का रिजल्ट, इस डेट तक करें आंसर की के लिए ऑब्जेक्शन

HTET Haryana TET Result 2026 Date, Kab Aayega, Sarkari Result:हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने टीईटी परीक्षा की आंसर की जारी कर (Haryana TET Result 2026) दी है। यहां आंसर की पर ऑब्जेक्शन की आखिरी तारीख 9 जुलाई 2026 है। यहां आप हरियाणा टीईटी रिजल्ट कब आ सकता है जान सकते हैं।

Image

HTET Haryana TET Result 2026 Date, Kab Aayega: ऐसे चेक कर सकेंगे हरियाणा टीईटी परीक्षा का रिजल्ट

HTET Haryana TET Result 2026 Date, Kab Aayega, Sarkari Result: हरियाणा टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Haryana TET Result 2026) खबर है। हाल ही में हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (HTET) 2025 की प्रोविजनल आंसर की जा कर (Haryana TET Result) दी है। पीआरटी लेवल 1, पीआरटी लेवल 2 की आंसर की पर आपत्ति दर्ज करवाने के लिए उम्मीदवारों को 9 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक का समय दिया गया है। इस बीच अभ्यर्थी रिजल्ट का तारीख को लेकर सर्च कर रहे हैं। बता दें इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है।

बता दें हरियाणा टीईटी परीक्षा 4 और 5 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। लेवल 1 (PRT), लेवल 2 (TGT) परीक्षा 5 जुलाई को निर्धारित थी। जबकि लेवल 3 (Level 3) एग्जाम 4 जुलाई को था। इसके लिए लाखों की संख्या में उम्मीदवारों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था।

ऑब्जेक्शन के साथ जरूरी दस्तावेज

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे अपनी आपत्तियों के साथ पूरी जानकारी और जरूरी दस्तावेज़ भी दें। रिफंड पॉलिसी अगर जांच के बाद कोई आपत्ति सही पाई जाती है, तो उस खास सवाल के लिए दी गई आपत्ति फीस उम्मीदवार को उसी अकाउंट में वापस कर दी जाएगी जिसका इस्तेमाल पेमेंट करने के लिए किया गया था।

Haryana TET Result 2026 Date: कब जारी होगा हरियाणा टीईटी का रिजल्ट

एचटीईटी परीक्षा के रिजल्ट की बात करें तो हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन अगस्त के पहले सप्ताह तक नतीजे का ऐलान कर सकता है। अभी आंसर की पर आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। फिर रिजल्ट का ऐलान किया जाएगा।

Haryana TET Result 2026 Check Here: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • ऐसे चेक कर सकेंगे हरियाणा टीईटी का रिजल्ट
  • सबसे पहले HTET की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर HTET Haryana TET Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

HTET Result 2026 Kab Aayega: स्कोर कार्ड पर होगी ये जानकारी

  • अभ्यर्थी का नाम
  • माता पिता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम
  • प्राप्तांक
  • कुल मार्क्स
  • रिजल्ट का स्टेटस

हरियाणा टीईटी परीक्षा के रिजल्ट से संबंधित अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article