एजुकेशन

HTET Admit Card 2023: हरियाणा टीईटी का एडमिट कार्ड, bseh.org.in से ऐसे करें डाउनलोड

HTET Admit Card 2023, HTET Paper I & II Admit Card 2023: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जारी किया जा सकता है। अभ्यर्थी यहां हरियाणा टीईटी एग्जाम डेट 2023 व पैटर्न भी चेक कर सकते हैं।

Image

HTET Admit Card 2023

HTET Admit Card 2023, Haryana HTET Paper I & II Admit Card 2023: हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) द्वारा हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) का एडमिट कार्ड आज यानी 24 नवंबर को जारी किए जाने की संभावना है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से अपना एडमिट कार्ड (HTET Admit Card 2023) डाउनलोड कर सकेंगे।

Haryana HTET Exam 2023 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

हरियाणा टीईटी का आयोजन 2 दिसंबर और 3 दिसंबर को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 12:30 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक तक होगी। इस परीक्षा में कुल 150 अंकों के 150 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे और 30 मिनट का समय दिया जाएगा।

Haryana HTET Admit Card 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही आपको सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

How to Download HTET Admit Card 2023

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  • फिर हरियाणा टीईटी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana HTET 2023: नहीं होगी निगेटिव मार्किंग

हरियाणा टीईटी में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। हालांकि, इस परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article