एजुकेशन

HSSC Haryana CET Exam Date 2025: घोषित हुई हरियाणा सीईटी परीक्षा की तारीख, इस दिन दो शिफ्टों में होगी परीक्षा

HSSC Haryana CET Exam Date 2025: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट के परीक्षा की तारीख घोषित कर (Haryana CET Exam Date) दी है। एग्जाम 26 और 27 जुलाई को दो पालियों में आयोजित (HSSC CET Exam Date) किया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 11:45 तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा शाम 3 बजकर 15 मिनट से शाम 5 बजे तक होगी।

Image

HSSC Haryana CET Exam Date 2025: यहां देखें हरियाणा सीईटी परीक्षा की तारीख

HSSC Haryana CET Exam Date 2025: एचएसएससी सीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (HSSC Haryana CET Exam Date 2025) खबर है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट 2025 परीक्षा की तारीख घोषित कर (HSSC Haryana CET Exam Date) दी है। परीक्षा 26 और 27 जुलाई को आयोजित की जाएगी। एग्जाम दो शिफ्ट में होगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 11:45 तक होगी। जबकि दूसरी पाली की परीक्षा शाम 3 बजकर 15 मिनट से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा का आयोजन निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तकनीकी मानकों के साथ किया जाएगा।

Haryana CET Exam Date 2025

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग 2 दिन में चार शिफ्टों में सीईटी परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा के लिए कुल 13 लाख 74 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। प्रत्येक जिले में दो नोडल अफसर तैनात किए जाएंगे, जो परीक्षा के संचालन और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे। यहां करीब 13000 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। हर परीक्षा केंद्र पर लगभग 10 सुरक्षाकर्मी होंगे।

Haryana CET Admit Card 2025: कब जारी होगा एडमिट कार्ड

हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन से चार दिन पहले जारी किया जा सकता है यानी 25 जुलाई तर प्रवेश पत्र साइट पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। अभ्यर्थी यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Haryana CET Admit Card 2025 Download: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे हरियाणा सीईटी परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article