HSSC Group D Exam City Slip 2023, HSSC CET Admit Card 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) की सिटी स्लिप जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से हरियाणा सीईटी सिटी स्लिप (HSSC Group D Exam City Slip 2023) डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
HSSC Group D Exam 2023 Date: कब होगी ग्रुप डी परीक्षा
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट का आयोजन 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4:45 बजे तक होगी। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे और 45 मिनट का समय दिया जाएगा।
HSSC CET Admit Card 2023: जल्द आएगा एडमिट कार्ड
आयोग ने फिलहाल हरियाणा सीईटी की एग्जाम सिटी स्लिप जारी की है। इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अलग से जारी किया जाएगा। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
How to Download HSSC CET Admit Card 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर हरियाणा सीईटी एग्जाम सिटी स्लिप पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी हरियाणा सीईटी सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं।
HSSC Group D Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
हरियाणा सीईटी के माध्यम से राज्य में ग्रुप डी के कुल 13536 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 16,900 रुपए से 53,500 रुपए महीना का वेतन दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
