HSSC Group D Admit Card 2023, Haryana Group D Admit Card 2023: हरियाणा ग्रुप डी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी परीक्षा (HSSC Group D Exam 2023) का एडमिट कार्ड आज यानी 16 अक्टूबर को जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था तो आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
Haryana Group D Admit Card 2023: दो शिफ्ट में होगी परीक्षा
हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4:45 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में 100 अंकों के 100 सवाल होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 1 घंटे और 45 मिनट का समय दिया जाएगा।
HSSC Group D Admit Card 2023: इस बात का रखें ध्यान
हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा का एडमिट कार्ड भी आज जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि हरियाणा ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 में दिए सभी दिशानिर्देश ध्यान से जरूर पढ़ लें।
How to Download HSSC Group D Admit Card 2023
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
- फिर हरियाणा ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
- यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
- अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
HSSC Group D Exam 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती
हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा के माध्यम से राज्य में कुल 13536 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस साल ग्रुप डी परीक्षा के लिए लगभग 11 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
