एजुकेशन

HSSC Group D Admit Card 2023: जारी हुआ हरियाणा ग्रुप डी मेन्स एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

HSSC Group D Admit Card 2023, HSSC Group D CET Mains Admit Card 2023: हरियाणा ग्रुप डी मेन्स एग्जाम का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां दी गई लिंक से हरियाणा ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

HSSC Group D Admit Card 2023

HSSC Group D Admit Card 2023, HSSC Group D CET Mains Admit Card 2023: हरियाणा ग्रुप डी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो गया है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप डी मुख्य परीक्षा (HSSC Group D CET Mains 2023) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने प्रीलिम्स परीक्षा में सफलता हासिल की थी, वह अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से मेन्स एग्जाम का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

HSSC Group D Mains Exam 2023 Date: कब होगी परीक्षा

जारी सूचना के अनुसार, हरियाणा ग्रुप डी मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 दिसंबर और 31 दिसंबर को विभिन्न केंद्रो पर किया जाएगा। यह परीक्षा सुबह 10:15 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3:15 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वहीं, अब आयोग ने इस परीक्षा का एडमिट भी जारी कर दिया है।

HSSC Group D CET Admit Card 2023: इस बात का रखें ध्यान

हरियाणा ग्रुप डी परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड में दिए सभी निर्देशों को भी ध्यान से जरूर पढ़ लें। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

How to download HSSC Group D Mains Admit Card 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर हरियाणा ग्रुप डी मेन्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

HSSC Group D CET 2023: कब हुई प्रीलिम्स परीक्षा

हरियाणा ग्रुप डी प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन 21 अक्टूबर और 22 अक्टूबर को किया गया था। यह परीक्षा राज्य के 798 केंद्रों पर सुबह 10 बजे से 11:45 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 4:45 बजे तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस परीक्षा में कुल 13,75,151 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन किया था। अधिक जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article