एजुकेशन

HSSC CET Answer Key 2023: जारी हुई हरियाणा ग्रुप सी मेन्स आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

HSSC CET Answer Key 2023, HSSC Group C CET Mains Answer Key 2023: हरियाणा ग्रुप सी मेन्स आंसर-की आज आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी हरियाणा सीईटी आंसर-की 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

HSSC CET Answer Key 2023

HSSC CET Answer Key 2023, HSSC CET Mains Answer Key 2023: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप सी मेन्स एग्जाम की प्रोविजनल आंसर-की आज यानी 10 जनवरी को जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से आंसर-की चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से हरियाणा ग्रुप डी सीईटी आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

HSSC Group C Mains Exam 2023: दिसंबर में हुई थी परीक्षा

हरियाणा ग्रुप सी मुख्य परीक्षा का आयोजन 30 दिसंबर और 31 दिसंबर को विभिन्न केंद्रो पर किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10:15 बजे से 12 बजे तक और दोपहर 3:15 बजे से शाम 5 बजे तक हुई थी। वहीं, अब आयोग ने इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। इस आंसर-की पर प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद आयोग फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी करेगा।

HSSC CET Answer key 2023: ऑनलाइन दर्ज कराएं आपत्ति

जारी सूचना के अनुसार, यदि अभ्यर्थी को किसी सवाल या जवाब पर आपत्ति हो तो वह 11 जनवरी से 13 जनवरी की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। ध्यान रहे कि तय समय के बाद आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

How to Download HSSC CET Answer Key 2023

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
  • फिर हरियाणा सीईटी आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • अभ्यर्थी इस पीडीएफ को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

Haryana HSSC CET 2023: कितने पदों पर होगी भर्ती

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा ग्रुप डी और सी परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों में कुल 13536 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article