एजुकेशन

RRB ने जारी की NTPC यूजी सीबीटी 2 परीक्षा की सिटी स्लिप, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

RRB NTPC UG City Slip 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC UG CBT 2 के लिए परीक्षा शहर पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवारों को RRB रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड करना होगा।

Image

RRB ने जारी की NTPC यूजी सीबीटी 2 परीक्षा की सिटी स्लिप (Image - ChatGPT)

RRB NTPC UG CBT 2 Exam City Slip 2026 OUT: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने NTPC UG भर्ती परीक्षा के दूसरे चरण यानी CBT 2 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप या परीक्षा शहर पर्ची जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों को इस परीक्षा में शामिल होना है, वे RRB रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। सिटी इंटिमेशन स्लिप में उम्मीदवार को परीक्षा के लिए आवंटित शहर, परीक्षा की तारीख और शिफ्ट जैसी जरूरी जानकारी मिलती है। ध्यान रहे, इसे एडमिट कार्ड समझने की भूल न करें।

प्रवेश पत्र बाद में जारी किए जाएंगे। सिटी इंटिमेशन स्लिप इसलिए पहले जारी की जाती है, ताकि उम्मीदवार पहले से यात्रा और ठहरने की तैयारी कर लें।

RRB NTPC UG CBT 2 City Slip कैसे डाउनलोड करें?

आपको RRB की मुख्य वेबसाइट पर नहीं जाना है, बल्कि RRB की रीजनल वेबसाइट पर जाना होगा फिर इन स्टेप्स को पूरा करना होगा:

  • संबंधित RRB रीजन की वेबसाइट पर जाकर RRB NTPC UG CBT 2 Exam City Slip 2026 से संबंधित लिंक खोजें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि या पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपकी परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • इसमें परीक्षा शहर और तारीख समेत सभी जानकारियां ध्यान से जांचें।
  • सिटी स्लिप डाउनलोड करके उसका प्रिंटआउट रख लें।

सिटी स्लिप में कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी?

RRB NTPC UG CBT 2 City Intimation Slip में उम्मीदवार से जुड़ी और परीक्षा से संबंधित कई जानकारियां दी जा सकती हैं। इसमें उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन या रोल नंबर, जिस पद के लिए आवेदन किया गया है उसका विवरण, परीक्षा शहर, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट और संबंधित RRB रीजन का नाम शामिल होगा। इसके अलावा परीक्षा से जुड़े जरूरी निर्देश भी दिए जा सकते हैं।

ध्यान रखें कि सिटी स्लिप में परीक्षा केंद्र का पूरा पता नहीं होता। केंद्र का सही एड्रेस, रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जरूरी जानकारी e-Admit Card में दी जाएगी।

सिटी स्लिप जारी होने के बाद क्या करें?

अब उम्मीदवारों को e-Admit Card का इंतजार करना होगा। आमतौर पर यह परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाता है। एडमिट कार्ड आने के बाद उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र का सटीक पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े निर्देशों को ध्यान से पढ़ना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article