एजुकेशन

HSSB ITI 2nd Merit List 2026 Released: जारी हुई हरियाणा आईटीआई 2 मेरिट लिस्ट, ऐसे करें चेक

HSSB Haryana ITI 2nd Merit List 2026 Released: हरियाणा के स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट ने आईटीआई राउंड 2 की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट admissions.itiharyana.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Haryana ITI Second Merit List 2026 Released: ऐसे चेक करें हरियाणा आईटीआई सेकेंड मेरिट लिस्ट

HSSB Haryana ITI 2nd Merit List 2026 Released: हरियाणा के स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग डिपार्टमेंट ने आईटीआई राउंड 2 की मेरिट लिस्ट 2026 जारी कर (Haryana ITI 2nd Merit List 2026) दी है। जिन छात्रों ने राउंड 1 में अपनी पसंद बदलने के बाद दूसरे राउंड में हिस्सा लिया था, वह आधिकारिक वेबसाइट admissions.itiharyana.gov.in के जरिए अपना मेरिट और अलॉटमेंट स्टेटस देख (HSSB ITI 2nd Merit List) सकते हैं। जिन छात्रों को दूसरे राउंड में सीटें मिली हैं, उन्हें आखिरी तारीख से पहले अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी और अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में शामिल होना होगा।

यह मेरिट लिस्ट छात्रों के कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं क्वालीफाइंग मार्क्स और छात्रों द्वारा फिल किए गए ट्रेड/कॉलेज के ऑप्शन के आधार पर तैयार की गई है। जिन छात्रों को दूसरे राउंड में सीटें मिली हैं, उन्हें आखिरी तारीख से पहले अपने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। साथ ही अलॉट किए गए इंस्टिट्यूट में शामिल होना होगा। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए हरियाणा आईटीआई सेकेंड मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

HSSB Haryana ITI 2nd Merit List 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले admissions.itiharyana.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Haryana ITI 2nd Merit List 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

Haryana ITI 2nd Merit List 2026: इस स्थिति में सीट रद्द कर दी जाएगी

हरियाणा आईटीआई एडमिशन प्रक्रिया का पालन न करने पर उनकी सीट रद्द कर दी जाएगी। हरियाणा आईटीआई में एडमिशन की प्रक्रिया क्वालिफाइंग टेस्ट में मिली मेरिट पर आधारित होती है। यहां सीट अलॉटमेंट का फैसला कैंडिडेट की रैंक, कैटेगरी, ट्रेड की पसंद और भाग लेने वाले इंस्टिट्यूट में सीटों की उपलब्धता जैसे कारकों के आधार पर किया जाता है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article