एजुकेशन

UPSSSC ASO Answer Key 2026 Released: जारी हुई यूपीएसएसएससी असिस्टेंट स्टेस्टिकल ऑफिसर भर्ती परीक्षा की आंसर की, जानें रिजल्ट की तारीख

UPSSSC ASO Answer Key 2026 Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO)/असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) मेन्स परीक्षा 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

UPSSSC ASO Answer Key 2026 Released: यहां डाउनलोड करें यूपीएसएसएससी एएसओ आंसर की

UPSSSC ASO Answer Key 2026 Released: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट स्टैटिस्टिकल ऑफिसर (ASO)/असिस्टेंट रिसर्च ऑफिसर (ARO) मेन्स परीक्षा 2026 के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर (UPSSSC ASO Answer Key 2026) दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपनी आंसर की डाउनलोड कर (UPSSSC ASO Answer Key) सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

बता दें यूपीएसएसएससी ओएसओ/एआरओ मेन्स परीक्षा 26 जुलाई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक पाली में सुबह आयोजित की गई थी। एग्जाम पेन एंड पेपर मोड पर निर्धारित थी। इस परीक्षा में 100 ऑब्जेक्टिव-टाइप सवाल थे, जिनमें सांख्यिकी, कंप्यूटर और सूचना प्रौद्योगिकी, और उत्तर प्रदेश से संबंधित सामान्य ज्ञान शामिल थे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपनी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC ASO Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की

  • सबसे पहले UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर UPSSSC ASO Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

UPSSSC ASO Answer Key 2026: आंसर की पर ऑब्जेक्शन की सुविधा

बता दें आंसर की जारी होने के साथ ही यहां आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी शुरू कर दी गई है, जिन्हें लगता है कि प्रोविजनल आंसर की में दिया गया कोई जवाब गलत है। आधिकारिक पोर्टल के जरिए 27 जुलाई से 2 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन आपत्तियां जमा की जा सकती हैं।

UPSSSC ASO Result 2026: कब आएगा यूपीएसएसएससी एएसओ का रिजल्ट

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग एएसओ के रिजल्ट का ऐलान अगस्त के अंतिम सप्ताह तक कर सकता है। इससे संबंधित किसी प्रकार का कोई नोटिफिकेशन जारी होने के बाद आपको यहां सबसे पहले सूचित कर दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए लगातार ऑफिशियल वेबसाइट पर बने रहें और ट्विटर पर विजिट करते रहें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article