एजुकेशन

HSCAP Kerala Result 2023: जारी हुआ केरल प्लस 1 ट्रायल एलॉटमेंट रिजल्ट, hscap.kerala.gov.in पर ऐसे करें चेक

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Jun 13, 2023, 04:30 PM IST

HSCAP Kerala Result 2023: सामान्य शिक्षा निदेशालय (डीजीई) केरल ने आज यानी 13 जून को हायर सेकेंडरी सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (एचएससीएपी) प्लस वन का ट्रायल अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hscap.kerala.gov.in पर जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

Image

HSCAP Kerala Plus One Trial Allotment Result 2023

Photo : iStock

HSCAP Kerala Result 2023, HSCAP Kerala Plus One Trial Allotment Result 2023: सामान्य शिक्षा निदेशालय (डीजीई) केरल ने हायर सेकेंडरी सेंट्रलाइज्ड एडमिशन प्रोसेस (HSCAP) प्लस वन का ट्रायल अलॉटमेंट रिजल्ट आज यानी 13 जून को जारी कर दिया है। जिन स्टूडेंट्स ने इसके लिए आवेदन किया था, वह आधिकारिक वेबसाइट hscap.kerala.gov.in से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी इसे प्राप्त कर सकते हैं।

HSCAP Kerala Result 2023: सेलेक्शन स्टेट्स करें वेरिफाई

एचएससीएपी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, मेरिट कोटा के लिए ट्रायल अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया गया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक पोर्टल पर यूज़रनेम और पासवर्ड दर्ज करके अपनी सेलेक्शन स्टेट्स को वेरिफाई कर सकते हैं।

Kerala Plus One Trial Allotment Result 2023: कब जारी होगी लिस्ट

केरल प्लस वन प्रवेश के लिए पहली आवंटन सूची 19 जून को जारी की जाएगी। HSCAP Kerala Plus One First Allotment 2023 के लिए मेरिट एसएसएलसी परीक्षा परिणामों के आधार पर निर्धारित किया गया है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के जरिए अपने नतीजे देख सकते हैं।

How to download HSCAP Kerala Plus One Trial Allotment Result 2023

  • आधिकारिक वेबसाइट पर hscap.kerala.gov.in जाएं।
  • फिर लॉगिन सेक्शन पर जाएं।
  • यहां यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स HSCAP Class 11 Result 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Kerala Plus One Trial Allotment Result 2023: बीते साल इतने स्टूडेंट्स ने किया आवेदन

पिछले साल 3,00,960 सीटों के लिए कुल 4,71,039 स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था। नतीजे जारी होने के बाद सीट आवंटन के लिए 1,09,001 स्टूडेंट्स को पहली पसंद मिली थी। मलप्पुरम जिले से लगभग 80,000 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से केवल 34,517 आवेदकों को आवंटन प्राप्त हुआ।

अंकिता पांडे
अंकिता पाण्डेयauthor

अंकिता पाण्डेय टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में तीन साल से काम कर रही हैं। वह उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से ताल्लुक रखती हैं। माखनलाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही फील्ड रिपोर्टिंग से करियर की शुरुआत हुई। फिर जनसत्ता के डिजिटल प्लैटफॉर्म में लगभग 1.5 साल तक काम किया। 2022 में टाइम्स नाउ नवभारत के एजुकेशन टीम का हिस्सा बनीं। करीब चार साल के छोटे से करियर में स्कूली शिक्षा से लेकर रोजगार तक के सभी पहलुओं पर पकड़ बनाई। नए और रोचक विषयों पर स्टोरी बनाने के साथ ही सक्सेस स्टोरी के जरिए युवाओं को प्रोत्साहन देना भी काम का हिस्सा है। जॉब वैकेंसी, स्कूल-कॉलेज, करियर ऑप्शन, एग्जाम टिप्स, करंट अफेयर्स से जड़ी तमाम खबरों को लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत रहती हैं।

और पढ़ें
End of Article