एजुकेशन

जारी हो गया HPSC PGT स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड, 3069 पदों पर होनी है भर्ती, इस लिंक से करें डाउनलोड, जानें कब से है परीक्षा

HPSC PGT Skill Test Admit Card 2024: HPSC PGT स्किल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड आखिरकार जारी कर दिया गया है। इन भर्ती अभियान के माध्यम से 3069 पदों का भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार यहां दिए गए लिंक से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, साथ ही जानें कब से है परीक्षा?

Image

एचपीएससी पीजीटी स्किल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी

HPSC PGT Skill Test Admit Card 2024: Haryana Public Service Commission (HPSC) Post Graduate Teacher (PGT) Admit Card 2024 जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में भाग लेने वाले हैं वे आधिकारिक साइट के अलावा यहां खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से प्रवेश पत्र देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

जिन उम्मीदवारों ने विभिन्न विषयों में विभिन्न PGT पदों के लिए आवेदन किया है, वे HPSC की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें, यहां एडमिट कार्ड जारी होने का आधिकारिक पीडीएफ भी दिया गया है, जिसे इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड जारी होने की आधिकारिक घोषणा

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।

चरण 2: होमपेज पर दाएं तरफ What's New में देखें

चरण 3: अब इस लिंक पर क्लिक करें - Announcement regarding download Skill Test admit card for the posts of Post Graduate Teachers (PGTs) in the subjects of Fine Arts, Music and Physical Education against Advt. No. 23/2024, 29/2024 & 30/2024 from 03.09.2024 onwards

अब नया पेज खुलेगा यहां से आधिकारिक पीडीएफ देखी जा सकती है। यह रहा डायरेक्ट लिंक पीडीएफ देखने के लिए HPSC PGT Skill Test Admit Card Pdf

HPSC PGT Skill Test Date

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) ने 6 सितंबर को PGT ललित कला और PGT संगीत पदों के लिए कौशल परीक्षण निर्धारित किया है, जबकि PGT शारीरिक शिक्षा भूमिकाओं के लिए कौशल परीक्षण 7 सितंबर को होगा।

संगीत और ललित कला के लिए कौशल परीक्षण हरियाणा लोक सेवा आयोग कार्यालय सेक्टर-4, पंचकूला में होंगे। इस बीच, शारीरिक शिक्षा परीक्षा 7 सितंबर, 2024 को ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपने आधिकारिक रूप से मान्य कॉल लेटर को निर्दिष्ट परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article