एजुकेशन

HPCET Counselling 2024: हिमाचल प्रदेश सीईटी काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की डेट बढ़ी, अब इस दिन तक करें अप्लाई

HPCET Counselling 2024 Registration: एचपीसीईटी 2024 काउंसलिंग को लेकर अहम नोटिस जारी हुआ है। एचपीसीईटी 2024 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब 8 जुलाई तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- himtu.ac.in पर जाना होगा।

Image

HPCET 2024

Photo : iStock

HPCET Counselling 2024 Registration: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (HPTU) की तरफ से बीटेक के लिए एचपीसीईटी 2024 काउंसलिंग को लेकर अहम नोटिस जारी हुआ है। एचपीसीईटी 2024 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब 8 जुलाई तक आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। इसमें रजिस्ट्रेशन के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- himtu.ac.in पर जाना होगा।

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय की तरफ से एचपीसीईटी 2024 काउंसलिंग प्रोग्राम की ऑनलाइन घोषणा की जाएगी। पंजीकृत उम्मीदवार एचपीसीईटी 2024 काउंसलिंग के लिए विकल्प भरने का काम ऑनलाइन पूरा कर सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार पोर्टल पर लॉगिन करके अपने विवरण या प्राथमिकताएं संपादित कर सकते हैं।

HPCET Counselling 2024 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • एचपीसीईटी 2024 काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट himtu.ac.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर latest updates पर जाएं।
  • अगले पेज पर HIMTU HPCET Counselling 2024 Registration के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Apply Online के लिंक पर जाना होगा।
  • अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन करने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।

क्या है HPCET?

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय (एचपीटीयू) द्वारा राज्य के भाग लेने वाले संस्थानों में बीटेक, बीफार्मा, बीएचएमसीटी और बीएससी, एमटेक, एमफार्मा, एमएससी, एमबीए, बीबीए, एमसीए, बीसीए प्रवेश प्रदान करने के लिए हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एचपीसीईटी) का आयोजन किया जाता है।

एचपीसीईटी विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन यानी पेन-एंड-पेपर-आधारित परीक्षा के रूप में आयोजित किया जाता है। जेईई मेन और 12वीं कक्षा की योग्यता परीक्षा के अंकों के आधार पर बीटेक प्रवेश भी दिए जाते हैं। ज्यादा डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- himtu.ac.in पर जाना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article