एजुकेशन

HPBOSE Date Sheet 2024: फिर बदली हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा ​की तिथियां, तुरंत कर लें चेक

HPBOSE Class 10th, 12th Date Sheet Revised: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने मार्च, 2024 में होने वाली कक्षा 10 और 12 की अंतिम परीक्षाओं की समय सारणी फिर से बदल दी है।

Image

एचपी बोर्ड संशोधित डेट शीट

HPBOSE Class 10th, 12th Date Sheet Revised Again: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी एक बार फिर से बदल दी है। बता दें, हिमाचल प्रदेश बोर्ड की परीक्षा मार्च में शुरू होने वाली है, डेटशीट आने के बाद इसमें संशोधन किया गया, और आज 5 फरवरी को एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश बोर्ड 2024 डेटशीट में बदलाव कर दिया गया है।

HP बोर्ड की इन संशोधित डेट शीट को वेबसाइट hpbose.org से देखा व डाउनलोड किया जा सकता है।

संशोधित डेट शीट के अनुसार, एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं की अंतिम परीक्षाएं 2 मार्च को शुरू होंगी और 21 मार्च, 2024 को समाप्त होंगी। कक्षा 10 की लिखित परीक्षाओं के पहले दिन गणित का पेपर होगा, बता दें, नियमित और ओपन स्कूल (एसओएस) दोनों छात्रों के लिए पहला पेपर गणित रखा गया है।

एचपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा

कक्षा 12 के छात्रों के लिए, एचपी बोर्ड की अंतिम परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी और 28 मार्च, 2024 को समाप्त होंगी।

एसओएस व नियमित छात्र

नियमित और राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) दोनों उम्मीदवारों के लिए ये परीक्षाएं अंग्रेजी के पेपर से शुरू होंगी और लोक प्रशासन के पेपर के साथ समाप्त होंगी।

एक पाली में होगी बोर्ड परीक्षा

दोनों कक्षाओं के लिए बोर्ड परीक्षा एक ही पाली में होगी। हिमाचल बोर्ड 2024 परीक्षाएं सुबह 8:45 बजे शुरू होंगे और दोपहर 12 बजे समाप्त होंगे। हालांकि हिमाचल प्रदेश बोर्ड कक्षा 12वीं के कुछ विषय जैसे पेंटिंग, ग्राफिक, मूर्तिकला और एप्लाइड आर्ट्स विषयों की परीक्षाएं 8:45 से 10 बजे तक चलेंगी।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article