HPBOSE HP Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) द्वारा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन मार्च 2026 से अप्रैल के बीच किया गया था। इस बोर्ड परीक्षा में 1.84 लाख से अधिक छात्र शामिल हुए थे। यह सभी छात्र परीक्षा परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा रिजल्ट की घोषणा hpbose.org पर की जाएगी। अपने-अपने रोल नंबर के माध्यम से छात्र परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर पाएंगे।
कब आएगा HP Board 10th 12th Result 2026?
एचपी बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में की जा सकती है। बीते सालों के रुझानों के अनुसार माना जा रहा है कि रिजल्ट मई में ही जारी किया जाएगा। फिलहाल बोर्ड द्वारा परीक्षा की आंसर कॉपियों की जांच की जा रही है। मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद और टॉपर्स की लिस्ट तैयार करने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।
बीते सालों में कब-कब जारी किया गया HP Board Result 2026?
| वर्ष | कक्षा 10वीं परिणाम तिथि | कक्षा 12वीं परिणाम तिथि |
| 2025 | 17 मई, 2025 | 17 मई, 2025 |
| 2024 | 7 मई, 2024 | 29 अप्रैल, 2024 |
| 2023 | 25 मई, 2023 | 20 मई, 2023 |
| 2022 | 29 जून, 2022 | 18 जून, 2022 |
कब हुई थी एचपी बोर्ड 10वीं 12वीं परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 3 मार्च से 28 मार्च 2026 के बीच किया गया था। जबकि कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 3 मार्च से 1 अप्रैल के बीच किया गया था। इस समय कॉपियों की जांच की जा रही है।
कैसे करें एचपी बोर्ड रिजल्ट 2026 डाउनलोड?
- HP Board Result 2026 डाउनलोड करने के लिए छात्र HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए 'HPBOSE 10th Result 2026' और 'HPBOSE 12th Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब आपकी स्क्रीन पर आपका परीक्षा रिजल्ट आ जाएगा।
- छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें।
एचपी बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए पासिंग मार्क्स
एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को 33 प्रतिशत कुल अंकों के साथ हर विषय मे कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इससे कम अंक प्राप्त होने पर छात्र को उस विषय में फेल माना जाएगा। लेकिन एक अवसर के तौर पर छात्र कंपार्टमेंटल परीक्षा में शामिल होकर अपना साल बचा सकता है।
आज देखिये केएसईएबी कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट 2026, मार्कशीट डाउनलोड लिंक रोल नंबर वाइज पीडीऍफ़, ऑफिसियल वेबसाइट के लिंक्स, और पास परसेंटेज के लिए फॉलो करें हमारे लाइव ब्लॉग को सबसे लेटेस्ट अपडेट टाइम्स नाउ नवभारत एजुकेशन सेक्शन पर
