इंजीनियरिंग की टॉप 5 ब्रांच कौन-सी हैं, देती हैं सबसे ज्यादा सैलरी

JEE Main की परीक्षा देने वाले कई छात्र ऐसे भी हैं जो अभी भी कुछ कोर्सेज को लेकर कंफ्यूज हैं। कौन-सी इंजीनियरिंग ब्रांच में बेहतर करियर होगा, किसमें हाई सैलरी मिलेगी, क्या बेहतर है, क्या करें क्या न करें जैसे कई सवाल मन में आते हैं। तो आइए आपकी कंफ्यूजन को दूर करें और इंजीनियरिंग में हाई सैलरी वाली 5 ब्रांच के बारे में बताएं, जो आपको एक बेहतरीन करियर की दिशा में ले जाएगी।

Authored by: वर्षा कुशवाहाUpdated Apr 20 2026, 13:03 IST
इंजीनियरिंग हाई सैलरी और एक अच्छे करियर के तौर पर जाना जाता है। इसमें कई ब्रांच है, जिसमें छात्र 12वीं के बाद शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। आईआईटी व अन्य इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश के लिए JEE Main की परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसमें सफलतापूर्वक पास होने वाले उम्मीदवार प्राप्त रैंक के आधार पर देश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेज और इंस्टीट्यूट में प्रवेश ले पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंजीनियरिंग में हाई सैलरी वाली टॉप 5 ब्रांच कौन-सी है, जिन्हें पढ़ लिया तो आपका भी फ्यूचर सेट हो जाएगा। आइए जानते हैं। Image Credit : Canva01 / 08

इंजीनियरिंग हाई सैलरी और एक अच्छे करियर के तौर पर जाना जाता है। इसमें कई ब्रांच है, जिसमें छात्र 12वीं के बाद शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। आईआईटी व अन्य इंजीनियरिंग संस्थान में प्रवेश के लिए JEE Main की परीक्षा का आयोजन किया जाता है। जिसमें सफलतापूर्वक पास होने वाले उम्मीदवार प्राप्त रैंक के आधार पर देश के विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेज और इंस्टीट्यूट में प्रवेश ले पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंजीनियरिंग में हाई सैलरी वाली टॉप 5 ब्रांच कौन-सी है, जिन्हें पढ़ लिया तो आपका भी फ्यूचर सेट हो जाएगा। आइए जानते हैं।

इंजीनियरिंग में कुल कितनी ब्रांच हैं?​Image Credit : Canva02 / 08

इंजीनियरिंग में कुल कितनी ब्रांच हैं?​

​इंजीनियरिंग में पांच परंपरागत कोर्स के साथ 50 से अधिक ब्रांच हैं। जिसमें प्रवेश लेकर आप उस क्षेत्र में अपना करियर बना सकते हैं। यह मेन ब्रांच तकनीकी ब्रांच का आधार बन गई हैं। नए ट्रेंड के अनुसार, समय-समय पर नए विषय सामने आते हैं।​

इंजीनियरिंग के परंपरागत कोर्स कौन से हैं?Image Credit : Canva03 / 08

इंजीनियरिंग के परंपरागत कोर्स कौन से हैं?

​इंजीनियरिंग में पांच परंपरागत कोर्स हैं - मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग, केमिकल इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस एंड इजीनियरिंग।​

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग​Image Credit : Canva04 / 08

कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग​

​परंपरागत इंजीनियरिंग का यह कोर्स आज भी सबसे अधिक सैलरी देने वाला कोर्स है। इसकी डिमांड आज भी उतनी ही है। अधिकांश छात्र कंप्यूटर साइंस करने की इच्छा लेकर इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं। इसकी शुरुआती सैलरी 10 से 15 लाख रुपये होती है।​

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग Image Credit : Canva05 / 08

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग

​नई जनरेशन के साथ AI एंड मशीन लर्निंग तेजी से आगे बढ़ रहा है। इसकी डिमांड इतनी अधिक हो गई है कि आज अधिकांश कंपनियां उन उम्मीदवारों को हाई पैकेज पर हायर कर रही हैं, जिन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड मशीन लर्निंग में बीटेक कोर्स किया है। इसकी शुरुआती सालाना सैलरी ही 12 से 18 लाख रुपये है।​

डेटा साइंस एंड इंजीनियरिंग Image Credit : Canva06 / 08

डेटा साइंस एंड इंजीनियरिंग

​बीटेक इन डेटा साइंस एंड इंजीनियरिंग कोर्स तेजी से छात्रों में अपनी लोकप्रियता बढ़ा रहा है। यह ब्रांच एक बेहतरीन करियर के लिए बेस्ट मानी जा रही है। इसमें डेटा तकनीक, विजुअलाइजेशन, मशीन लर्निंग आदि सब सिखाया जाता है। इसकी शुरुआती सैलरी 10 से 15 लाख रुपये सालाना होती है।​

इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग Image Credit : Canva07 / 08

इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग

​बीटेक इन इलेक्ट्रॉनिक और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग इलेक्ट्रॉनिक और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग भी इंजीनियरिंग की उन ब्रांच में से एक है, जिसमें हाई इनकम होती है। कई बड़ी कंपनियां इस कोर्स में बीटेक करने वाले उम्मीदवारों की तलाश में रहती है, तो वहीं कई कंपनियां प्लेसमेंट में शामिल होकर इस विशेष विषयों के छात्रों को अच्छी-खासी सैलरी पर हायर करती है। इस कोर्स के बाद शुरुआती सैलरी 8 से 12 लाख रुपये के बीच होती है।​

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजीImage Credit : Canva08 / 08

इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी

​इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी यानी आईटी सेक्टर तेजी से ग्रो कर रहा है। इसकी बढ़ती डिमांड ही हाई इनकम का कारण है। यह कोर्स कंप्यूटर साइंस से करीब से जुड़ा हुआ है, इसमें कंप्यूटर सिस्टम के एप्लीकेशन औऱ मैनेजमेंट पर अधिक फोकस किया जाता है। डेटाबेस, नेटवर्किंग, इंफॉर्मेशन सिक्योरिटी और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन जैसे विषयों पर भी फोकस होता है। इसमें शुरुआती सैलरी 8 से 20 लाख रुपये सालाना है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!