HPBOSE Himachal Board 12th Final Merit List 2026 Released: हिमाचल बोर्ड 12वीं रीचेकिंग और रीवैल्युएशन को लेकर बड़ी खबर आ (HPBOSE Class 12th Final Merit List 2026) रही है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन कक्षा 12 की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। यह फाइनल मेरिट लिस्ट री-इवैल्यूएशन और री-चेकिंग के नतीजों के आधार पर तैयार की (Himachal Board 12th Final Merit List) गई है। छात्र अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ के जरिए फाइनल मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, मार्च 2026 सेशन की क्लास 12 की सालाना परीक्षा की मेरिट लिस्ट 17 अगस्त 2026 को फाइनल की गई है। इसमें 8 जुलाई 2026 को घोषित री-इवैल्यूएशन/री-चेकिंग के नतीजों को मुख्य सालाना परीक्षा परिणाम डेटाबेस में शामिल किया गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
HPBOSE Himachal Board 12th Final Merit List 2026: ऐसे चेक कर सकते हैं फाइनल मेरिट लिस्ट
- सबसे पहले HPBOSE की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर HPBOSE Himahal Board 12th Rechecking & Revaluation Final Merit List 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- फाइनल मेरिट लिस्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Himachal Board 12th Rechecking, Revaluation Result: स्कोर कार्ड में होगी ये जानकारी
- छात्र का नाम
- माता पिता का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा का नाम
- विषयानुसार मार्क्स
- कुल मार्क्स
- रिजल्ट का स्टेटस
Himachal Board 12th Result: 12वीं में कुल इतने छात्र पास
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल ने 12वीं आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए नतीजे 4 मई को घोषित किए थे। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2026 की परीक्षाओं में कुल 81,417 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 74,637 छात्र पास हुए। बोर्ड ने कुल 92.02% पास प्रतिशत दर्ज किया था। यहां कुल 3,071 छात्रों को कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखा गया।
