एजुकेशन

HPBOSE 10th Result 2025: डिजिलॉकर पर जल्द जारी होने वाला है हिमाचल प्रदेश बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट, देखें अपडेट

HPBOSE 10th Result 2025 Kab Aayega: आ गया आधिकारिक अपडेट! हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होने वाला है। एक बार जारी होने के बाद इन्हें hpbse.org पर से देखा व डाउनलोड किया जा सकेगा। जानें रिजल्ट पर क्या आया अपडेट

Image

एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं परिणाम 2025

HPBOSE 10th Result 2025 Kab Aayega: हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम जल्द जारी होने वाला है। एक बार जारी होने के बाद इसे hpbse.org पर से देखा जा सकेगा। (HPBOSE 10th Result 2025 Himachal Pradesh) डिजिलॉकर ने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर जानकारी दी है कि 'तैयार हो जाओ विद्यार्थियों! हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, धर्मशाला, दसवीं कक्षा का परिणाम 2025 जल्द ही आने वाला है।' जानें कब कहां से व कैसे कर सकेंगे चेक

HPBOSE 10th Result 2025 Date and Time

HPBOSE 10th Result 2025 Kab Aayega? हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने अपनी तरफ से रिजल्ट की तारीख व समय की जानकारी नहीं दी है। लेकिन डिजिलॉकर पर अपडेट आने का मतलब है कि एक दो दिन में इन रिजल्ट को जारी किया जा सकता है।

HPBOSE 10th Result 2025 Roll Number

हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके अपना परिणाम देख सकते हैं। अगर रोल नंबर नहीं याद तो एडमिट कार्ड अभी से निकालकर रख लें, और यदि एडमिट कार्ड भी नहीं याद तो अपने स्कूल से संपर्क करें।

HPBOSE 10th Result 2025 Website

हिमाचल प्रदेश कक्षा 10वीं परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद, छात्र HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट - hpbse.org से परिणाम देख व डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा आप timesnowhindi.com/education पर से भी सारे अपडेट पा सकेंगे।

HPBOSE 10th Result 2025 Link

अपने परिणाम देखने और डाउनलोड करने के लिए, छात्रों को आधिकारिक HPBOSE वेबसाइट पर जाना होगा और अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा। मार्कशीट ऑनलाइन उपलब्ध होगी, लेकिन परिणाम प्रकाशित होने के बाद स्कूलों से ओरिजनल मार्कशीट लेनी होगी।

डिजिलॉकर पर HPBOSE कक्षा 10वीं के नतीजे कैसे देखें

  • डिजिलॉकर वेबसाइट या ऐप खोलें
  • अपनी जानकारी के साथ लॉग इन करें
  • HPBOSE कक्षा 12 परिणाम 2025 सेक्शन पर जाएं।
  • अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
  • भविष्य में उपयोग के लिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें।

एचपीबीओएसई 10वीं, 12वीं परीक्षाएं 4 से 29 मार्च, 2025 के बीच पेन और पेपर प्रारूप में आयोजित की गईं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article