एजुकेशन

HP Graduate Engineer Recruitment 2026: इंजीनियर ग्रेजुएट के लिए इस विभाग में 600 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

HP Graduate Engineer Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इंजीनियरिंग के फ्रेशर ग्रेजुएट के 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती (HP Graduate Engineer Recruitment 2026) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर अपना आवेदन कर (HP Graduate Engineer Recruitment) सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है।

Image

HP Graduate Engineer Recruitment 2026: इस विभाग में ग्रेजुएट इंजीनियर के पदों पर निकली वैकेंसी

HP Graduate Engineer Recruitment 2026, Sarkari Naukri 2026: बेरोजगारी के दौर में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (HP Graduate Engineer Recruitment 2025) खबर है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने इंजीनियरिंग के फ्रेशर ग्रेजुएट के 600 से ज्यादा पदों पर भर्ती (Graduate Engineer Recruitment 2025) निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hindustanpetroleum.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यहां आप हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्रेजुएट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्रेजुएट इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल या इंस्ट्रूमेंटेशन ब्रांच में बीई या बीटेक होना चाहिए। वहीं एज लिमिट की बात करें तो अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल होना चाहिए। यहां अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। जबकि ओबीसी व दिव्यांगजनों को अधिकतम आयु में 3 साल की विशेष छूट मिलेगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना आवेदन कर सकते हैं।

HP Graduate Engineer Recruitment 2026 Apply Online

  • सबसे पहले hindustanpetroleum.com पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर Hindustan Petroleum Graduate Engineer Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
  • नीचे प्रिंट पर क्लिक कर एप्लीकेशन फॉर्म की छायाप्रति निकाल लें।

HP Graduate Engineer Selection Process: एचपी ग्रेजुएट इंजीनियर के लिए सेलेक्शन प्रोसेस

हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्रेजुएट इंजीनियर के पदों पर सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो उम्मीदवारों का सेलेक्शन लिखित परीक्षा व इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। यहां लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे।

HP Graduate Engineer Salary: एचपी ग्रेजुएट इंजीनियर की सैलरी

वहीं चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस ट्रेनी को हर महीने कुल 25000 रुपये का स्टाइपेड दिया जाएगा। इसमें 20,500 रुपये एचपीसीएल द्वारा और 4,500 रुपये भारत सरकार द्वारा डीबीटी के माध्यम से दिए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article