एजुकेशन

HP Board Supplementary Result 2025: कब जारी हो रहा हिमाचल प्रदेश 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट, hpbose.org से करें चेक

HPBOSE 10th 12th Supplementary Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड जल्द ही HPBOSE 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी कर सकता है, एक बार जारी होने के बाद उम्मीदवार hpbose.org से अपने परिणाम देख सकेंगे, जानें रिजल्ट देखने का तरीका

Image

हिमाचल प्रदेश 10वीं 12वीं सप्लीमेंट्री का रिजल्ट

HPBOSE 10th 12th Supplementary Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड जल्द ही HPBOSE 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2025 जारी कर सकता है। एक बार इन रिजल्ट की घोषणा होने के बाद, स्कोरकार्ड को आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर से देखा जा सकेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम आज 28 अगस्त को घोषित किए जा सकते हैं। जानें रिजल्ट देखने के लिए क्या करना होगा।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड की 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा पास करने के लिए, छात्रों को कुल मिलाकर और प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को कम से कम D ग्रेड पाना होगा। यदि ऐसा नहीं होता है तो आपका एक साल खराब होगा।

HPBOSE 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 कैसे देखें?

चरण 1. HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

चरण 2. होमपेज पर, 10वीं, 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

चरण 3. अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।

चरण 4. परिणाम/स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।

चरण 5. परिणाम डाउनलोड करें और इसकी एक प्रति अपने पास रखें।

SMS के जरिए कैसे देखें रिजल्ट

आप इन रिजल्ट को SMS के जरिये भी देख सकते हैं:

चरण 1. अपने मोबाइल फोन पर SMS ऐप खोलें।

चरण 2. अपना HP10वीं या HP12वीं परीक्षा रोल नंबर टाइप करें।

चरण 3. SMS को 56263 पर भेजें।

चरण 4. परिणाम आपके फोन की स्क्रीन पर आ जाएगा।

एचपीबीओएसई मार्कशीट ऑफलाइन उपलब्ध होंगी और छात्र इन्हें अपने संबंधित स्कूलों से प्राप्त कर सकते हैं।

HPBOSE Result 2025

इस वर्ष लगभग 84,930 छात्रों ने एचपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा दी थी, जिनमें से 83.16 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए। ऊना जिले की छात्रा महक ने 486 अंक और 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी तरह 10वीं में 95,495 छात्रों में से 75,862 उत्तीर्ण हुए। 10वीं कक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 79.8 प्रतिशत रहा, जिसमें कांगड़ा जिले की साइना ठाकुर ने टॉप किया।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article