एजुकेशन

दिल्ली के Khalsa College में कैसे मिलता है एडमिशन? यहां देखें कट-ऑफ, सीटें, कोर्स और प्लेसमेंट

Khalsa College Admission 2026: कक्षा 12वीं के बाद दिल्ली के खालसा कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं को आपके लिए यह जानना जरूरी है कि यहां एडमिशन कैसे मिलता है। आइए आपको बताएं।

Image

दिल्ली के Khalsa College में कैसे मिलता है एडमिशन

GTB Khalsa College Admission 2026: दिल्ली विश्वविद्यालय में 91 एफिलेटेड कॉलेज है, जिसमें प्रवेश के लिए हर साल लाखों लोग आवेदन करते हैं। इसी में से एक है खालसा कॉलेज, जो डीयू के नॉर्थ कैंपस में स्थित है। इस संस्थान में प्रवेश के लिए हर साल हजारों-लाखों छात्र आवेदन करते हैं। अगर आपको भी दिल्ली के खालसा कॉलेज में प्रवेश का सपना है तो आपके लिए यह जानना जरूरी है कि यहां कितने कोर्स हैं, कितनी सीटें हैं और कैसे एडमिशन मिलता है। आइए जानते हैं -

खालसा कॉलेज की कब स्थापना हुई थी?

श्री गुरु तेद बहादुर खालसा कॉलेज (Khalsa College), दिल्ली विश्वविद्यालय की स्थापना 1951 में हुई थी। इसका प्रबंधन दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति द्वारा किया जाता है। इस संस्थान को 2026 में पूरे 75 वर्ष हो गए हैं।

खालसा कॉलेज में कैसे मिलता है एडमिशन?

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में ग्रेजुएशन और पोस्टग्रेजुएशन कोर्स में प्रवेश के लिए सीयूईटी यूजी और सीयूईटी पीजी परीक्षा देना अनिवार्य है। इसी के अंकों के आधार पर कॉलेज में प्रवेश मिलता है।

खालसा कॉलेज में कितना अंक पर एडमिशन मिलता है?

बता दें कि पहले कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट निकाली जाती थी, लेकिन अब केवल सीयूईटी परीक्षा के नंबर के आधार पर होती है। बता दें कि सीयूईटी परीक्षा देने के लिए छात्र के कम से कम 50 से 55 प्रतिशत अंक होने अनिवार्य है। आरक्षित श्रेणी के लिए अंकों में छूट दी गई है।

खालसा कॉलेज में कौन-कौन से कोर्स हैं?

B.A. प्रोग्राम, B.A. ऑनर्स (अर्थशास्त्र, अंग्रेज़ी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान और पंजाबी में), BBE, B.Com. ऑनर्स, B.Com. प्रोग्राम, B.Sc. ऑनर्स (वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, गणित, भौतिक विज्ञान और प्राणी विज्ञान में), B.Sc. प्रोग्राम (जीवन विज्ञान और भौतिक विज्ञान में) है। इसके अलावा M.A. (अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, हिंदी, इतिहास, राजनीति विज्ञान और पंजाबी में)। M.Sc. (वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, इलेक्ट्रॉनिक्स, गणित, भौतिक विज्ञान और प्राणी विज्ञान में)। M.Com कोर्स के अलावा यहां पीजी डिप्लोमा कोर्स भी उपलब्ध है। छात्र जर्मन, स्पेनिश और फ्रेंच में 2 वर्षीय डिप्लोमा; फोरेंसिक विज्ञान में PG डिप्लोमा।

खालसा कॉलेज में कितनी सीटें हैं?

कॉलेज में अलग-अलग कोर्स के लिए सीटों की उपलब्धता भी अलग-अलग है। जिसकी जानकारी नीचे दी गई तस्वीर में दी गई है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी है।

दिल्ली के Khalsa College में कैसे मिलता है एडमिशन

दिल्ली के Khalsa College में कैसे मिलता है एडमिशन (Khalsa College Website)

खालसा कॉलेज में प्लेसमेंट और पैकेज?

दिल्ली के खालसा कॉलेज में प्लेसमेंट का औसत पैकेज 2.5 लाख से 10 लाख तक जाता है। इसका हाईएस्ट पैकेज 15 लाख के करीब हो सकता है। यहं कंपनी पर आधारित है और कोर्स पर भी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article