एजुकेशन

अब 10वीं पास बन सकते हैं ट्रेन ड्राइवर या लोको पायलट, होनी चाहिए ये योग्यता, यहां देखें सेलेक्शन प्रोसेस

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jun 19, 2023, 03:15 PM IST

How To Become Loco Pilot: यदि आप भी रेलवे में लोको पायलट या ट्रेन ड्राइवर बनना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की है। यहां आप रेलवे में लोको पायलट के पदों पर भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, टयन प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न व सैलरी से लेकर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Image

How To Become Loco Pilot: कैसे बनें रेलवे में लोको पायलट, यहां जानें सेलेक्शन प्रोसेस

How To Become Loco Pilot In Indian Railway: रेलवे में सरकारी नौकरी भला कौन नहीं चाहता...वहीं अगर बात लोको पायट यानी ट्रेन ड्राइवर की हो तो सबकी आंखें खुशी से चकमका उठती हैं। हालांकि आप बेशक कितने भी पढ़े लिखे क्यों ना हों, रेलवे डायरेक्ट लोको पायलट के पद पर भर्ती नहीं (How To Become Loco Pilot) करता है। इसके लिए पहले आपको असिस्टेंट यानी सहायक लोको पायलट के पद से होकर गुजरना होता है। कुछ साल के एक्सपीरियंस व टेस्ट के बाद लोको पायलट के पद पर पदोन्नति कर दी जाती है।

बता दें पहले ट्रेन ड्राइवर के केबिन में ज्यादा सुविधाएं मौजूद नहीं होती थी, ड्राइवर को सर्दी, गर्मी और बरसात की मार झेलनी पड़ती थी। लेकिन अब केबिन में एसी व अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। इतना ही नहीं ड्राइवर को बैठने के लिए सीट भी दी (how to become loco pilot after 12th) जाती है। अब लोग इस पद की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं। ऐसे में अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि, आखिर रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट की नौकरी कैसे मिलती है? यदि आप भी रेलवे में ट्रेन ड्राइवर बनना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की है। यहां आप शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया से लेकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Loco Pilot Qualification: लोकोपायलट के लिए डिग्री

भारतीय रेल में लोको पायलट यानी ड्राइवर बनने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। साथ ही मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, टेक्निशियन या फिर वायरमैन आदि ट्रेड में आईटीआई होना चाहिए।

Loco Pilot Age Limit: आयु सीमा

यहां आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि एज रिलेक्सेशन के आधार पर आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है।

Loco Pilot Selection Process: लोको पायलक के लिए चयन प्रक्रिया

रेलवे के लोको पायलट के लिए चयन प्रक्रिया दो चरणों में आयोजित की जाती है। पहले चरण की परीक्षा क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को चरण की परीक्षा के लिए बुलाया जाता है। यहां अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा व मेडिकल चेकअप के आधार पर किया जाता है। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल चेकअप के लिए बुलाया जाता है। इसके बाद अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग दी जाती है। ट्रेनिंग में सफल उम्मीदवार असिस्टेंट लोको पायलट यानी सहायक के पद पर चयनित किए जाते हैं।

Loco Pilot Exam Pattern: लोको पायलट का एग्जाम पैटर्न

लोको पायलट के पदों पर चयन रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा की जाती है। पहले चरण की परीक्षा में कुल 100 मार्क्स के कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं। जिसमें गणित से 20 मार्क्स के 20 प्रश्न, रीजनिंग के 25 मार्क्स के 25 प्रश्न, सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के 20 मार्क्स के 20 प्रश्न, सामान्य विज्ञान से 20 मार्क्स के 10 प्रश्न पूछे जाते हैं।

वहीं दूसरे चरण की परीक्षा 75 मार्क्स की होती है। यह क्वालीफाइंग एग्जाम होता है। इस परीक्षा को क्लीयर करना अनिवार्य होता है। ध्यान रहे यहां निगेटिव मार्किंग का प्रावधान होता है, प्रत्येक गलत उत्तर के एक तिहाई मार्क्स काटे जाते हैं।

Loco Pilot Recruitment 2023: लोको पायलट के पदों पर वैकेंसी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रेलवे भर्ती बोर्ड जल्द ही रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। उम्मीद है कि, 2024 लोकसभा चुनाव से पहले इन पदों पर चयन प्रक्रिया संपूर्ण कर ली जाएगी। अधिक जानकारी के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के जॉब सेक्शन से जुड़े रहें, अधिसूचना जारी होते ही यहां आपको सबसे पहले सूचित किया जाएगा।

आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article