एजुकेशन

12वीं के बाद करें ये डिप्लोमा, नौकरी की गारंटी, मिल सकती है लाखों में सैलरी

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jul 12, 2023, 04:39 PM IST

Course After 12th: यदि आप भी 12वीं के तुरंत बाद अपना करियर सेट करना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए कुछ सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स लेकर आए हैं, जिसमें आप अपनी किस्मत आजमा सकते हैं और करियर सेट कर सकते हैं।

Image

12वीं के बाद करें ये डिप्लोमा (image - canva)

Courses After 12th: बेरोजगारी इन दिनों शिक्षित युवाओं को दीमक की तरह चाटती जा रही है। युवाओं को नौकरी के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। खासतौर से उन युवाओं को जिन्होंने बीए, बीकॉम और बीएससी (Certificate Courses After 12th) किया है। यही कारण है कि, 12वीं के बाद छात्रों को अपने करियर की चिंता सताने लगती है। कुछ छात्र इंजीनियरिंग, मेडिकल या लॉ की तरफ भागने लगते हैं, तो वहीं आर्थिक तंगी के चलते अधिकतर युवा बिना मन के किसी सरकारी या प्राइवेट कॉलेज में बीए, बीएससी, बीकॉम में दाखिला ले लेते हैं, जिसे पूरा करते करते समय निकल जाता है और डिग्री के सिवाय कुछ हाथ (Certificate Courses After 10th) नहीं लगता। ऐसे में यदि आप भी ग्रेजुएशन कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है।

यहां हम आपको कुछ ऐसे डिप्लोमा कोर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप 12वीं के बाद कर अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। इससे आपके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। 12वीं खत्म होने के साथ आप कुछ ही दिनों में लाखों का पैकेज (Certificate Courses In Du) उठा सकेंगे। हालांकि इसके लिए आपको शुरुआती दिनों में थोड़ा संघर्ष जरूर करना होगा, लेकिन नौकरी की शत प्रतिशत गारंटी होगी। 12वीं के बाद आप चाहें तो संबंधित क्षेत्र में डिग्री हासिल कर सकते हैं या फिर पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं। लेकिन इतनी गारंटी है कि, आपको नौकरी के लिए पीछे मुड़कर नहीं देखना होगा। ऐसे में इस लेख के माध्यम से आइए जानते हैं, ऐसे ही कुछ सर्टिफिकेट व डिप्लोमा कोर्स के बारे में।

Certificate Courses After 12th: हार्डवेयर एंड नेटवर्किंग में डिप्लोमा

यदि आप 12वीं के बाद इंजीनियरिंग या हार्डवेयर नेटवर्किंग के क्षेत्र में जाना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते आपको पीछे हटना पड़ रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। इसके लिए आप हार्डवेयर नेटवर्किंग या कंप्यूटर हार्डवेयर में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स कर सकते हैं। इन दिनों बाजार में सीसीएनए और सीसीएनटी हार्डवेयर नेटवर्किंग कोर्स की काफी डिमांड है। बता दें सीसीएन का मतलब सिस्को सर्टिफाइड नेटवर्क एसोसिएट कोर्स होता है, जबकि सीसीएनपी का मतलब सिस्को सर्टिफाइड नेटवर्क एसोसिएट कोर्स होता है। इस कोर्स की अवधि 1 साल की होती है।

Certificate Courses After 12th: लैंग्वेज ट्रांसलेटर में डिप्लोमा

यदि आप चाहते हैं आपकी नौकरी पक्की हो जाए, तो आप लैंग्वेज ट्रांसलेटर में सर्टिफिकेट या डिप्लोमा कोर्स कर सकते हैं। इन दिनों सरकारी मंत्रालयों, विभागों व अन्य संस्थाओं में सपेनिस और फ्रेंच ट्रांसलेटर की डिमांड काफी ज्यादा है। ऐसे में आप इस क्षेत्र में अपना करियर आजमा सकते हैं। बता दें लैंग्वेज ट्रांसलेटर का कोर्स कुल 6 माह से 1 साल का होता है।

Certificate Courses After 12th: जर्नलिज्म में डिप्लोमा

यदि आप पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना करियर आजमाना चाहते हैं, तो 12वीं के बाद मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा कर अपना करियर सेट कर सकते हैं। इसके बाद आप महज 1 से 2 साल की कड़ी मेहनत के बाद, पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना परचम बुलंद कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपकी हिंदी या इंग्लिश में अच्छी पकड़ होनी चाहिए।

Certificate Courses: नर्सिंग में डिप्लोमा

12वीं के बाद अधिकतर छात्र मेडिकल के क्षेत्र में अपना करियर आजमाना चाहते हैं, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते या फिर पर्सेंटेज कम आने के कारण पीछे हटना पड़ता है। बता दें इसके लिए आप नर्सिंग में डिप्लोमा कर डॉक्टर बन सकते हैं। हालांकि सरकारी कॉलेज में दाखिले लेने के लिए आपको एंट्रेंस टेस्ट क्वालीफाई करना होगा। इसके अलावा आप किसी प्राइवेट कॉलेज में डिप्लोमा कोर्स के लिए दाखिला ले सकते हैं। नर्सिंग में डिप्लोमा कोर्स 1 से 2 साल का होता है।

Certificate Courses: ऑफिस मैनेजमेंट कोर्स

यदि आप कम समय में अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं, तो ये आपके लिए शानदार कोर्स है। 12वीं के बादआप इस कोर्स को कर अपना करियर सेट कर सकते हैं। बता दें ऑफिस मैनेजमेंट का कोर्स एक साल का होता है। इस दौरान ऑफिस में होने वाले सभी काम के बारे में विस्तार से बताया जाता है व बारीकी के सिखाया जाता है।
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article