एजुकेशन

Hindi Diwas Speech 2024: हिंदी दिवस पर देने जा रहे हैं स्पीच, तो यहां बनें भाषण के सरताज

Hindi Diwas Speech in Hindi 2024 (हिंदी दिवस पर भाषण हिंदी में 2024): हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया (Hindi Diwas Speech in Hindi) जाता है। साथ ही इस दिन के महत्व व इतिहास से लोगों को रूबरी करवाने के लिए हिंदी दिवस पर भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया (Hindi Diwas Par Kavita) जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए हिंदी दिवस पर स्पीच, भाषण और निबंध लेकर आए हैं।

Image

Hindi Diwas Speech in Hindi 2024: हिंदी दिवस पर सबसे सरल व दमदार भाषण

Hindi Diwas Speech in Hindi 2024 (हिंदी दिवस पर भाषण हिंदी में 2024): हिंदी ना केवल हमारी राष्ट्रभाषा है बल्कि यह राष्ट्र के अस्मिता व गौरव का प्रतीक है। हिंदी वक्ताओं की ताकत और हर लेखक का अभिमान है। इसे सभी भाषाओं में सर्वश्रेष्ठ माना (Hindi Diwas Speech) जाता है। यह ना केवल एक भाषा है बल्कि संपूर्ण देशवासियों को एकता के सूत्र में (Hindi Diwas Speech In Hindi) पिरोती है। हिंदी प्रत्येक भारतीय के संस्कृति इतिहास और साहित्य को बयां करती है। यह दुनिया की सबसे प्राचीन, समृद्ध और सरल भाषाओं में से (Hindi Diwas Bhashan) एक है। यह हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्रोता है। यह ना केवल किसी एक देश की भाषा है बल्कि सर्वत्र बोली जाने वाली भाषाओं में से (Hindi Diwas Speech 10 Lines) एक है। इसके शब्द शब्द में गंगा जैसी पावनता और गगन सी व्यापकता है।

Hindi Diwas Speech in Hindi

बता दें हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। दुनियाभर में करीब 62 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं। साल 2011 की जनगणना के मुताबिक भारत में करीब 53 करोड़ लोग हिंदी बोलते और लिखते हैं। जबकि 2001 में महज 41 करोड़ लोग हिंदी बोलते और लिखते थे। ऐसे में 10 सालों में करीब 10 करोड़ा का इजाफा देखने को मिला था। इतना ही नहीं दुनिया के 10 सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले अखबारों की लिस्ट में भी शीर्ष 6 हिंदी भाषा के अखबार हैं। यही कारण है कि हिंदी के सम्मान में प्रत्येक वर्ष हिंदी दिवस मनाया जाता है।

Few Lines On Hindi Diwas

इस खास अवसर पर स्कूल, कॉलेज व अन्य शैक्षणिक कार्यक्रमों में तमाम तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही इस दिन के प्रचार प्रसार के लिए हिंदी दिवस पर भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए हिंदी दिवस पर सबसे सरल व दमदार भाषण लेकर आए हैं। इस तरह आप अपनी स्पीच शुरू कर लोगों को अपना मुरीद बना सकते हैं।

Hindi Diwas Speech in Hindi: हिंदी दिवस पर ऐसे करें भाषण की शुरुआत

यदि आपने भी हिंदी दिवस के भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है तो ध्यान रहे अपने भाषण की शुरुआत हिंदी पर दमदार कोट्स के साथ करें। साथ ही ध्यान रहे भाषण को ज्यादा लंबा ना खीचें। इससे सुनने वाले को बोरियत महसूस होती है। यहां हम आपके लिए हिंदी दिवस पर शानदार कोट्स लेकर आए हैं।

Hindi Diwas Quotes In Hindi

  • हिन्दी दिवस पर हम सब मिलकर जश्न मनाएं, हिन्दी की महत्वपूर्ण भूमिका को याद दिलाएं
  • मेरा मान है हिन्दी, मेरी शान है हिन्दी
  • देश की शान है हिंदी, देश की पहचान है हिंदी, क्योंकि हर भारतीय के दिल में विराजमान हैं हिंदी

Hindi Diwas Speech in Hindi: हिंदी दिवस पर सबसे सरल व शानदार भाषण

आदरणीय प्राधानाचार्य, उपप्रधानाचार्य, अध्यापकगण व मेरे प्यारे साथियों आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपने इस खास अवसर पर मुझे अपने विचार व्यक्त करने का मौका दिया इसके लिए आप सभी का दिल से आभार। हिंदी ना केवल हमारी मातृभाषा है बल्कि यह देश की एकता व अखंडता की पहचान है।

Hindi Diwas Speech

बता दें आज से ठीक 71 वर्ष पूर्व 14 सितंबर 1954 को पहली बार हिंदी दिवस मनाया गया था। इसके बाद से प्रत्येक वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। इस दिन को स्कूल कॉलेज व अन्य शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक स्थलों पर मनाया जाता है।
Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article