एजुकेशन

Hindi Diwas 2023 Date: भारत में कब मनाया जाएगा हिंदी दिवस, जानें 14 सिंतबर का इतिहास व महत्व

Hindi Diwas 2023 Date, History, Importance in Hindi: देश में हर साल की तरह इस साल भी 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाएगा। इस दिन हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है।

Image

Hindi Diwas 2023

Photo : iStock

Hindi Diwas 2023 Date, History, Importance in Hindi: देश में हर साल की तरह इस साल भी 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाएगा। यह खास दिन हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए होता है। इस दिन हिंदी को बढ़ावा देने के लिए सभी सरकारी कार्यालयों में अंग्रेजी के स्थान पर हिंदी का प्रयोग करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए 14 सितंबर से लेकर 21 सितंबर तक राजभाषा सप्ताह मनाया जाता है। इस दौरान कई तरह के साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है।

Hindi Diwas History 2023: क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस

साल 1947 में जब भारत आजाद हुआ तो देश के सामने सबसे बड़ा सवाल राजभाषा के चुनाव को लेकर था। आखिरकार, भारत की संविधान सभा ने 14 सितंबर 1949 को देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में स्वीकार किया। भारत का संविधान अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता देता है।

Hindi Diwas Importance 2023: प्राचीन, सरल और समृद्ध भाषा

हिंदी दुनिया की सबसे प्राचीन, सरल और समृद्ध भाषाओं में से एक मानी जाती है। संवैधानिक रूप से हिंदी राष्ट्रभाषा तो नहीं बन सकी, लेकिन हम भारतीय हिंदी को अपनी राष्ट्रीय भाषा मानते हैं। जहां भारत में हिन्दी दिवस 14 सितंबर को होता है। वहीं, हर साल विश्व हिन्दी दिवस (World Hindi Day) 10 जनवरी को मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस भाषा के वैश्विक प्रचार पर केंद्रित है, जबकि हिंदी दिवस विशेष रूप से भारत में हिंदी की मान्यता पर केंद्रित है।

World Hindi Day 2023: विश्व हिंदी दिवस

विश्व हिन्दी दिवस हर साल 10 जनवरी को मनाया जाता है। 1975 में इसी दिन नागपुर में पहले विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था, जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। फिर साल 2006 में देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी। इस दिन से प्रत्येक वर्ष विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article