Haryana Board Result 2023, HBSE 10th, 12th Result 2023 Date: हरियाणा बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) की ओर से 10वीं व 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपने नतीजे (Haryana Board 10th, 12th Result 2023) देख सकेंगे। इसके अलावा रिजल्ट डिजिलॉकर और एसएमएस के जरिए भी चेक किया जा सकता है।
Haryana Board Result 2023: कब हुई हरियाणा बोर्ड परीक्षा
हरियाणा बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 25 मार्च तक किया गया। वहीं, 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 28 मार्च तक हुई थी। अब स्टूडेंट्स बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। ध्यान रहे कि पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा।
HBSE Haryana Board Result 2023: मई में जारी होंगे नतीजे
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में कर दिया जाएगा। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की सटीक तारीख और समय (Haryana Board Result 2023 Date and Time) की घोषणा नहीं की है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा।
How to check HBSE Haryana Board Class 10th, 12th Result 2023
- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट चेक करके डाउनलोड भी कर सकते हैं।
बीते साल हरियाणा बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत 87.08% दर्ज किया गया था। जबकि, 10वीं प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 88.21% और सरकारी स्कूलों का 63.54% रहा। वहीं, इस साल हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं का पास प्रतिशत 90% से अधिक होने की संभावना है।
