एजुकेशन

HBSE Haryana Board Exam 2024: घोषित हुई हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं एग्जाम डेट, 27 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

HBSE Haryana Board Exam 2024, Haryana Board Exam Date Sheet 2024: हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। स्टूडेंट्स यहां हरियाणा बोर्ड एग्जाम 2024 डेट व टाइम चेक कर सकते हैं।

Image

HBSE Haryana Board Exam 2024

HBSE Haryana Board Exam 2024, Haryana Board Exam Date Sheet 2024: हरियाणा बोर्ड स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) ने कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां हरियाणा बोर्ड एग्जाम 2024 डेट चेक कर सकते हैं। वहीं, डेट शीट (HBSE 10th 12th Date Sheet 2024) जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से इसे भी डाउनलोड कर सकेंगे।

Haryana Board 10th 12th Exam 2024: फरवरी में होगी परीक्षा

हरियाणा बोर्ड अध्यक्ष वी पी यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 26 मार्च तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक होगी। हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होगी। वहीं, इसका एडमिट कार्ड परीक्षा के एक सप्ताह पहले जारी किए जाने की संभावना है।

HBSE 10th 12th Date Sheet 2024: हरियाणा बोर्डडेट शीट जल्द

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम भी इसी महीने जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। अपडेट आते ही सबसे पहले यहां सूचित किया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइ से इन स्टेप्स में हरियाणा बोर्ड डेट शीट डाउनलोड कर सकेंगे।

How to Download HBSE 10th 12th Date Sheet 2024

  • हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 10वीं व 12वीं एग्जाम डेट शीट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने डेट शीट का एक पीडीएफ खुल जाएगा।
  • स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana Board Exam 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

हरियाणा बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषयों में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। लेटेस्ट अपडेट्स के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article