HBSE Haryana Board 10th Result 2025 Declared On
हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित किया था। परीक्षा के लिए लाखों की संख्या में छात्रों ने अपना पंजीकरण करवाया था। वहीं अब रिजल्ट जारी कर दिया गया है। छात्र नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।
HBSE Haryana Board 10th Result 2025: कैसे चेक करें रिजल्ट
- bseh.org पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर HBSE Haryana Board 10th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
Haryana Board 10th Result: मार्कशीट पर होगी ये जानकारी
- रोल नंबर (Roll Number)
- पिता का नाम (Fathers Name)
- माता का नाम (Mothers Name)
- विषय का नाम (Subject Name)
- सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक (Marks In Theory)
- प्रैक्टिकल में प्राप्तांक (Marks In Practical)
- कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
- कुल अंक (Total Marks)
- रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
- डिवीजन (Division)
Haryana Board 10th Result: पास होने के लिए इतने मार्क्स जरूरी
यहां पास होने के लिए छात्रों के प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33% अंक प्राप्त करने होंगे। यदि किसी छात्र के एक या दो विषय में न्यूनतम से कम मार्क्स आते हैं तो छात्रों की कंपार्टमेंट मानी जाएगी। जबकि दो से ज्यादा विषयों में न्यूनतम से कम नंबर आने पर स्टूडेंट्स फेल माने जाएंगे।
