HBSE 10th 12th Exam 2024, Haryana Board Class 10th 12th Date Sheet 2024: हरियाणा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा (Haryana Board Exam 2024) की डेट शीट जल्द ही जारी कर दी जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in से परीक्षा की तारीख चेक कर सकेंगे। इसके अलावा हरियाणा बोर्ड टाइम टेबल 2024 की डायरेक्ट लिंक यहां भी उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Haryana Board Exam 2024 Date: कब होगी हरियाणा बोर्ड परीक्षा
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं व 12वीं की परीक्षा फरवरी और मार्च में आयोजित किए जाने की संभावना है। वहीं, इस परीक्षा का एडमिट कार्ड जनवरी के आखिरी या फरवरी के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। वहीं, हरियाणा बोर्ड रिजल्ट 2024 की घोषणा मई में की जा सकती है।
HBSE 10th 12th Date Sheet 2024: कब आएगी डेट शीट
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा 2024 की डेटशीट दिसंबर या जनवरी में जारी कर दी जाएगी। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। हरियाणा बोर्ड डेटशीट जारी होने के बाद ही 10वीं व 12वीं परीक्षा की सटीक तारीख पता चल पाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन स्टेप्स के माध्यम से डेटशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
How to Download HBSE 10th 12th Date Sheet 2024
- हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं डेट शीट के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ को चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
HBSE Haryana Board Exam 2024: ओपन एग्जाम की डेट
हरियाणा बोर्ड ने हाल ही में ओपन एग्जाम की डेट घोषित की थी। जारी सूचना के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 10वीं ओपन परीक्षा 20 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 20 अक्टूबर से शुरू होगी और 8 नवंबर को समाप्त होगी। हरियाणा बोर्ड ओपन परीक्षा का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक एक शिफ्ट में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
