Haryana SSSC Clerk Answer Key 2026 Released: हरियाणा एसएसएससी क्लर्क के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Haryana SSSC Clerk Answer Key 2026) खबर है। हरियाणा के अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क के पदों के लिए आयोजित ऑनलाइन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
बता दें यह परीक्षा 24 अगस्त 2026 से 7 सितंबर 2026 तक आयोजित की गई थी। वहीं अब आंसर की जारी कर दी गई है। यदि किसी प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति हो तो निर्धारित समय के भीतर आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए हरियाणा एसएसएससी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।

Haryana SSSC Clerk Answer Key 2026
Haryana SSSC Clerk Answer Key 2026 Download: यहां डाउनलोड करें एसएसएससी क्लर्क आंसर की
- सबसे पहले sssc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर Haryana
SSSC Clerk Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लिक करें। - यहां अपना Registration Number व Password दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
इतने रुपये आंसर की पर ऑब्जेक्शन का शुल्क
ध्यान रहे यहां प्रत्येक आपत्ति के लिए 25 रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे जिस उत्तर पर आपत्ति दर्ज कर रहे हैं, उसका सही उत्तर और आपत्ति के कारण स्पष्ट रूप से बताएं। साथ ही, आपत्ति के समर्थन में उचित कारण और दस्तावेजी प्रमाण भी देना अनिवार्य होगा। बिना उचित कारण और प्रमाण के दर्ज की गई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
समय सीमा खत्म होने के बाद नहीं कर सकेंगे आपत्ति
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त होने वाली आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके अलावा, ऊपर बताए गए लिंक के अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियां भी स्वीकार नहीं की जाएंगी।
