एजुकेशन

Govt Jobs: नए साल में 30 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती, हरियाणा में सरकारी नौकरी के लिए कर लें तैयारी

Haryana Govt to fill 30 thousand posts in 2026: हरियाणा में नए साल में 30 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां होंगी। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लेकर प्रथम और द्वितीय श्रेणी के रिक्त पदों को भरने की तैयारी है।

Image

HSSC: नए साल में 30 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती

Haryana Govt to fill 30 thousand posts in 2026: हरियाणा में नए साल में 30 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां होंगी। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लेकर प्रथम और द्वितीय श्रेणी के रिक्त पदों को भरने की तैयारी है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से सभी विभागों और बोर्ड-निगमों को रिक्त पदों को भरने के लिए मांगपत्र भेजने के लिए निर्देशित किया जा चुका है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवाओं के पास यह सुनहरा मौका होगा।

जागरण डॉट कॉम में छपी खबर के मुताबिक, वर्तमान में विभिन्न श्रेणियों के 17 हजार से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चल रही है। अन्य पदों को लिए जल्द ही भर्ती विज्ञापन जारी कर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। हरियाणा में नए साल में 30 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां होंगी। तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों से लेकर प्रथम और द्वितीय श्रेणी के रिक्त पदों को भरने की तैयारी है।

बता दें कि सबसे पहले शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद तृतीय और चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए भर्ती विज्ञापन जारी होते ही परीक्षाओं का दौर शुरू होगा। दूसरी तरफ हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) अब सीईटी की मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुटा है। साथ ही चतुर्थ श्रेणी पदों के लिए अलग से सीईटी आयोजित कराया जाएगा।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article