Haryana Board Result 2026: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्र और उनके अभिभावक बेसब्री से परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं और एक ही सवाल सबके जुबान पर है कि BSEB Haryana Board Result 2026 कब आएगा?
हरियाणा बोर्ड द्वारा जल्द ही रिजल्ट जारी करने की संभावना जताई जा रही है। 10वीं की परीक्षा को संपन्न हुए एक महीने का समय होने वाला है और 12वीं की बोर्ड परीक्षा को हुए 15 दिन बीत चुके हैं। मूल्यांकन प्रक्रिया अभी जारी है। इसके पूरा होते ही बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
कब आएगा हरियाणा बोर्ड रिजल्ट (Haryana Board 10th 12th Result 2026 Kab Aayega)
हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का अभी मूल्यांकन किया जा रहा है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई 2026 में जारी किए जाएंगे। मई के दूसरे सप्ताह में 12वीं का रिजल्ट आएगा और उसके बाद 10वीं का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।
हरियाणा बोर्ड परीक्षा का मूल्यांकन जारी
हरियाणा बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की आंसर कॉपियों का मूल्यांकन 2 अप्रैल से शुरू किया गया। बता दें कि कक्षा 12वीं की आंसर शीट की जांच 3 अप्रैल से शुरू की गई थी, जो 28 अप्रैल तक चलेगी। इन सभी कॉपियों के मूल्यांकन के लिए राज्य में 52 केंद्र बनाए गए हैं। कक्षा 10वीं की आंसर कॉपियों को चेक करने के लिए 6969 शिक्षक और 12वीं के लिए 5009 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं।
कैसे करें हरियाणा बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड?
- एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
- आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए Haryana Board 10th Result और Haryana Board 12th Result के लिंक पर कक्षा के अनुसार क्लिक करना है।
- अब आपकी सामने एक नई स्क्रीन खुलेगी।
- यहां आपको रोल नंबर के साथ अन्य लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने हैं और सबमिट करना है।
- अब आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- छात्र इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट भी लें।
सोशल मीडिया पर लगातार रिजल्ट को लेकर जारी अफवाहों पर बोर्ड ने छात्रों और अभिभावकों को सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्हें किसी भी लिंक पर क्लिक करने से मना किया गया है। रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट को चेक करने की सलाह दी गई है।
