एजुकेशन

Assam HS 12th Result 2026: आज नहीं तो कब जारी होगा असम 12वीं बोर्ड रिजल्ट, ऐसे डाउनलोड कर पाएंगे मार्कशीट

Assam HS 12th Result 2026: असम बोर्ड कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट आज जारी नहीं होगा। इसकी जानकारी राज्य शिक्षा मंत्री द्वारा दी गई है। रिजल्ट आगामी दिनों में ahsec.assam.gov.in पर जारी किया जा सकता है।

Image

Assam HS 12th Result 2026

Assam HS Result 2026: असम उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद (AHSEC) द्वारा कक्षा 12वीं (Higher Secondary - HS) के परिणामों की घोषणा का लाखों छात्र बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। छात्रों का यह इंतजार अब जल्द खत्म होने की उम्मीद की जा रही है। असम बोर्ड द्वारा एचएस रिजल्ट 2026 (Assam 12th HS Result 2026) आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ahsec.assam.gov.in, resultsassam.nic.in और results.ahsecregistration.in से अपना लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग कर चेक कर पाएंगे।

आज जारी नहीं होगा असम 12वीं का रिजल्ट 2026

बता दें कि पहले असम बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 आज यानी 17 अप्रैल को जारी होने की संभावना जताई जा रही थी। इस पर स्पष्टीकरण देते हुए असम के राज्य शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगु (Dr. Ranoj Pegu) ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी की आज असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी नहीं किया जाएगा।

कब आएगा असम बोर्ड 12वीं का रिजल्ट? (Assam HS Result 2026 Date and Time)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो असम बोर्ड कक्षा 12वीं के रिजल्ट की घोषणा इसी महीने यानी अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक की जा सकती है। लेकिन अभी

बोर्ड द्वारा इस संबंध में आधिकारिक तौर पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। लेकिन बीते सालों के रिजल्ट डेट के ट्रेंड को देखते हुए माना जा रहा है कि रिजल्ट इसी महीने के अंत में जारी किया जाएगा। बता दें कि 2025 में असम एचएस रिजल्ट की घोषणा 30 अप्रैल को कई गई थी।

लॉगिन क्रेडेंशियल रखें तैयार

असम बोर्ड 12वीं के रिजल्ट कभी भी जारी किए जा सकते हैं। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वह अपने लॉगिन क्रेडेंशियल तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट कभी भी जारी हो सकता है। ऐसा न हो की रिजल्ट जारी होने के बाद छात्रों को लॉगिन करने में दिक्कत का सामना करना पडे़।

कहां चेक करें रिजल्ट

  1. ahsec.assam.gov.in
  2. resultsassam.nic.in
  3. results.ahsecregistration.in
  4. digilocker.gov.in

कैसे करें असम 12वीं का बोर्ड रिजल्ट डाउनलोड?

असम बोर्ड द्वारा जारी 12वीं के रिजल्ट को डाउनलोड करने के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

होमपेज पर दिए गए Assam HS Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।

अब, नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

अब, छात्र अपने रिजल्ट की पीडीएफ बनाएं और इसका प्रिंट आउट भी लें।

कब हुई थी असम 12वीं बोर्ड परीक्षा?

असम बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 11 फरवरी से 16 मार्च के बीच किया गया था। इस परीक्षा में 3,30,744 छात्रों ने हिस्सा लिया था, जो इस समय अपने परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article