एजुकेशन

Haryana Board Exam 2024: कल शुरू होगी हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा, एग्जाम से पहले जरूर पढ़ लें ये गाइडलाइंस

Haryana Board Exam 2024, HBSE Class 10th 12th Exam 2024: हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन कल यानी 27 फरवरी से किया जाएगा। स्टूडेंट्स यहां हरियाणा बोर्ड एग्जाम गाइडलाइंस जरूर चेक कर लें।

Image

Haryana Board Exam 2024

Haryana Board Exam 2024, HBSE Class 10th 12th Exam 2024: हरियाणा बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के लिए बड़ा अपडेट है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, हरियाणा (BSEH) द्वारा कक्षा 10वीं व 12वीं परीक्षा का आयोजन कल यानी 27 फरवरी (Haryana Board 10th 12th Exam 2024) से किया जाएगा। अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो यहां बोर्ड द्वारा जारी एग्जाम गाइडलाइंस (Haryana Board Exam Guidelines 2024), रिपोर्टिंग टाइम और एडमिट कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी जरूर चेक कर लें।

HBSE 10th 12th Exam 2024: इस तारीख को होगी परीक्षा

हरियाणा बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 26 मार्च तक किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक होगी। यह परीक्षा राज्य के 1484 केंद्रों पर दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने अभी तक अपना एडमिट कार्ड नहीं लिया है, वह संबंधित स्कूल से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Haryana Board Exam 2024: इस बात का रखें ध्यान

बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार, हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं एग्जाम में स्टूडेंट्स को परीक्षा शुरू होने से करीब 30 मिनट पहले केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। ध्यान रहे कि परीक्षा केंद्र में कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, ब्लूटूथ, ईयरफोन या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स आदि लाने या प्रयोग करने की अनुमति नहीं होगी। स्टू़डेंट्स को सलाह दी जाती है कि एग्जाम से पहले एडमिट कार्ड में दिए सभी दिशा निर्देश ध्यान से जरूर पढ़ लें।

HBSE Haryana Board Exam 2024: कितना होगा पासिंग मार्क्स

हरियाणा बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट परीक्षा देने का मौका मिलेगा। बोर्ड द्वारा इस परीक्षा की तारीख रिजल्ट घोषित होने के बाद ही जारी की जाएगी।

BSEH 10th 12th Exam 2024: लाखों स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा

बीते साल हरियाणा बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 5,59,738 स्टूडेंट्स ने अप्लाई किया था। जिसमें, 10वीं की परीक्षा में 2,96,329 और 12वीं की परीक्षा में 2,63,409 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। वहीं, इस साल भी लगभग 5 लाख स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।

TNN Education Desk
TNN एजुकेशन डेस्क author

सरकारी नौकरी हर युवा की चाह है। आईएएस, पीसीएस जैसी कई नौकरियां ऐसी हैं, जिनके मिलने के बाद करियर फर्श से अर्श तक पहुंच जाता है, या यूं कहें कि सेट हो जाता है। यदि आप लेटेस्ट सरकारी जाॅब के बारे में जल्द से जल्द जानना चाहते हैं तो इस प्लेटफाॅर्म पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार सरकारी वैकेंसी 2023 के साथ साथ एजुकेशन सेक्टर की भी हर खबर को कवर किया जाता है।

और पढ़ें
End of Article