HAL recruitment 2025: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) में नौकरी पाने की चाहत रखने वाले युवाओं के पास सुनहरा मौका है। एचएएल ने अप्रेंटिस के 588 विभिन्न पदों पर एक साल के ट्रेनिंग पीरियड के लिए भर्ती का नोटिस जारी किया है। इसमें ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के लिए 278 पद और ITI ट्रेड अप्रेंटिस के लिए 310 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसलिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार गुगल फॉर्म के जरिए NAPS पोर्टल पर जाकर लास्ट डेट से पहले आवेदन कर सकते हैं।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, ग्रेजुएट और डिप्लोमा अप्रेंटिस के पदों के लिए आवेदन की लास्ट डेट 10 अगस्त, 2025 और ITI ट्रेड अप्रेंटिस पद के लिए अप्लाई करने की लास्ट डेट 2 सितंबर, 2025 तय की गई है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड नियमों के अनुसार, उम्मीदवारों का चयन मेरिट बेसिस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल फिटनेस और पुलिस वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। आपको बता दें कि इसमें कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा।
ऐसे करें आवेदन-
HAL ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नीचे बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
- उम्मीदवार सबसे पहले NAPS पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद वहां अपना रजिस्ट्रेशन करें।
- फिर मांगे गए डिटेल्स के साथ गूगल फॉर्म भरें
- NAPS पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल कंप्लीट करें
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स सही साइज में अपलोड करें
- फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक बार पढ़ें और फिर जमा करें
- याद से आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट जरूर से ले लें
शैक्षिक योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा, डिग्री या ITI की डिग्री का होना अनिवार्य है। इंजीनियरिंग एंड नॉन टेकनिशयन ग्रेजुएट अप्रेंटिस को 9000 रुपये, डिप्लोमा (टेक्निशियन) अप्रेंटिस को 8000 रुपये, ITI अप्रेंटिस (2 वर्षीय ट्रेड) को 8050 रुपये, ITI अप्रेंटिस (1 वर्षीय ट्रेड) को 7700 रुपये दिए जाएंगे।
