Gujarat Board GSEB HSC 12th Science Result 2023 Declared at www.gseb.org: गुजरात बोर्ड ने आखिरकार 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म कर दिया है। जो स्टूडेंट्स साइंस स्ट्रीम का इंतजार कर रहे थे उनके लिए गुजरात सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन बोर्ड (GSHSEB) की ओर से कक्षा 12वीं साइंस का रिजल्ट आज सुबह 9 बजे जारी कर दिया गया है।
गुजरात राज्य शिक्षा बोर्ड, जीएसईबी एचएससी 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 आज, 2 मई, 2023 को घोषित किया गया। 12वीं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आने के बाद, गुजरात बोर्ड सामान्य स्ट्रीम - आर्ट्स और कॉमर्स के छात्रों के लिए एचएससी परिणाम जारी करने की दिशा में काम करेगा। जीएसईबी एचएससी रिजल्ट 2023 की तारीख और समय पर आधिकारिक अपडेट जल्द ही gseb.org पर आने की उम्मीद है।
देखें कितना गया रिजल्ट
इस साल गुजरात बोर्ड कक्षा 12वीं के परिणाम में 65.58 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। ग्रुप ए का कुल पास प्रतिशत 72.27 प्रतिशत और ग्रुप बी का 61.71 प्रतिशत रहा है। इस साल मार्च में कुल 1,25,563 छात्रों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 1,10,229 नियमित छात्र थे।
जीएसईबी 12वीं विज्ञान परिणाम 2023: वैकल्पिक तरीका
जीएसईबी 12वीं साइंस रिजल्ट 2023 gseb.org पर घोषित किया गया है। चूंकि आधिकारिक वेबसाइट डाउन है, उम्मीदवार वैकल्पिक तरीकों के माध्यम से भी अपने जीएसईबी एचएससी परिणाम की जांच कर सकेंगे।
हालांकि, परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी देखा जा सकता है।
- जीएसईबी परिणाम 2023 एसएमएस के माध्यम से ऐसे देखें
- GJ12S <स्पेस> सीट नंबर टाइप करें
- अब इस एसएमएस को 58888111 पर भेज दें।
- जीएसईबी एचएससी परिणाम 2023 गुजरात को एक ही नंबर पर भेजा जाएगा।
गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सवा लाख के आसपास छात्रों के लिए GSEB 12वीं विज्ञान का परिणाम जारी कर दिया गया है। इसके बाद, राज्य बोर्ड द्वारा आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए भी GSEB 12वीं का रिजल्ट घोषित करने की उम्मीद है।
जीएसईबी एचएससी जनरल स्ट्रीम परीक्षा 14 मार्च, 2023 से 29 मार्च, 2023 तक आयोजित की गई थी। परिणाम 20 मई, 2023 के आसपास घोषित होने की उम्मीद है।
