एजुकेशन

Gujarat Bus Driver Conductor Recruitment 2026: इस राज्य में बस ड्राइवर और कंडक्टर के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास करें आवेदन

GSRTC Gujarat Bus Driver Conductor Recruitment 2026, Sarkari Naukri: गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने कंडक्टर और ड्राइवर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2026 है।

Image

Gujarat Bus Driver Conductor Recruitment 2026: इस राज्य में बस ड्राइवर और कंडक्टर के 8917 पदों पर निकली वैकेंसी

GSRTC Gujarat Bus Driver Conductor Recruitment 2026, Sarkari Naukri: यदि आप भी परिवहन विभाग में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम (GSRTC) ने कंडक्टर और ड्राइवर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 8917 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इसमें कंडक्टर के लिए 4318 पद व ड्राइवर के कुल 4599 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ojas.gujarat.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन की आखिरी तारीख 7 जुलाई 2026 है। यहां आप गुजरात परिवहन विभाग के इन पदों पर भर्ती के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।

GSRTC Gujarat Bus Driver, Conductor Recruitment 2026: कैटेगिरी वाइज वैकेंसी

  • अनारक्षित वर्ग (General Category) - 1562
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) - 768
  • सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े वर्ग (SEBC) - 565
  • पूर्व सैनिक - 431
  • अन्य (उप-श्रेणियों सहित) - 316
  • अनुसूचित जाति (SC) - 308
  • अनुसूचित जनजाति (ST) - 278
  • विकलांग व्यक्ति (PwD) - 90

Gujarat Bus Driver, Conductor Recruitment: गुजरात बस ड्राइवर और कंडक्टर के लिए क्वालिफिकेशन

गुजरात के परिवहन विभाग के इन पदों पर भर्ती के लिए अलग अलग क्वालिफिकेशन निर्धारित किया गया है। यहा आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना चाहिए। साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होनी चाहिए, जो सर्टिफिकेट, डिप्लोमा या 10वीं/12वीं में कंप्यूटर पढ़कर पूरी की जा सकती है। इसके अलावा आरटीओ का वैध कंडक्टर लाइसेंस और बैज होना अनिवार्य है।

Gujarat Bus Driver, Conductor Age Limit: गुजरात बस ड्राइवर और कंडक्टर के लिए एज लिमिट

वहीं एज लिमिट की बात करें तो ड्राइवर के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 25 साल होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु 35 साल निर्धारित की गई है। वहीं कंडक्टर के पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित है। इसके अलावा यहां आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में विशेष छूट दी जाएगी।

GSRTC Gujarat Bus Driver, Conductor Recruitment 2026 Apply Online: ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ojas.gujarat.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर GSRTC Gujarat Conductor & Driver Recruitment 2026 Apply Online लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
  • यहां मांगे सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।

Gujarat Bus Driver, Conductor Recruitment 2026 Application Fees: आवेदन शुल्क

गुजरात के परिवहन विभाग के ड्राइवर और कंडक्टर के पदों पर आवेदन करने के लिए कैटेगिरी वाइज अलग अलग शुल्क निर्धारित किया गया है। यहां आवेदन करने के लिए अनारक्षित वर्ग (General Category) के लिए 300 रुपये और जीएसटी जमा करना होगा। जबकि अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित है।

Gujarat Bus Driver, Conductor Selection Process: गुजरात बस ड्राइवर और कंडक्टर के लिए सेलेक्शन प्रोसेस

यहां सेलेक्शन प्रोसेस की बात करें तो उम्मीदवारों का सेलेक्शन चार चरणों में किया जाएगा। लिखित परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ड्राइविंग टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और इंटरव्यू के लिए पात्र माने जाएंगे। वहीं सैलरी की बात करें चयनित अभ्यर्थियों को 22000से 28000 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके अलावा तमाम तरह का भत्ता व अलाउंस भी शामिल है।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article