एजुकेशन

GSEB Hall Ticket 2025: जारी हुए गुजरात बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, gseb.org से करें चेक व डाउनलोड

GSEB Hall Ticket 2025 10th 12th: गुजरात बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र gseb.org से GSEB Hall Ticket 2025 Download नहीं कर सकेंगे, जानें क्या है तरीका

Image

जीएसईबी हॉल टिकट 2025

GSEB Hall Ticket 2025 10th 12th Download Link: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, गांधीनगर (GSEB) ने (GSEB HSC Hall Ticket 2025 Date) आज यानी 18 फरवरी, 2025 को एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जीएसईबी ने ने गुजरात SSC (कक्षा 10) और HSC (कक्षा 12) परीक्षा 2025 के लिए हॉल टिकट जारी किए हैं।

बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले छात्र गुजरात बोर्ड की आधिकारिक साइट gseb.org से GSEB HSC Hall Ticket 2025 नहीं पा सकेंगे। छात्र स्कूल अधिकारियों से GSEB HSC Admit Card 2025 ले सकते हैं।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, GSEB कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 27 फरवरी से 17 मार्च, 2025 तक दो शिफ्ट में आयोजित करेगी।

एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट gseb.org.in पर उपलब्ध हैं। नियमित छात्र उन्हें अपने स्कूलों से प्राप्त करेंगे, जबकि निजी उम्मीदवार उन्हें ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में प्रवेश के लिए ये हॉल टिकट आवश्यक हैं, जिनमें नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और शेड्यूल जैसी प्रमुख जानकारी होती है। छात्रों को परीक्षा हॉल में एडमिट कार्ड के साथ उसकी फोटोकॉपी भी ले जाने की जरूरत है।

GSEB Hall Ticket 2025 Download

स्कूल प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए दिए गए निर्देशों को फॉलो करें:

  • Gujarat Board official Website gseb.org पर जाएं
  • GSEB Hall Ticket 2025 10th / 12th पर क्लिक करें।
  • स्कूल इंडेक्स नंबर और मोबाइल नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें।
  • GSEB Hall Ticket 2025 स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • GSEB Hall Ticket 2025 Online चेक करें।
  • GSEB Hall Ticket 2025 Download करें।

सुबह की शिफ्ट सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:45 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:15 बजे तक होगी।

शुरुआत में, GSEB कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 27 मार्च से 13 मार्च तक आयोजित होने वाली थी, जिसे बाद में होली समारोह के कारण संशोधित किया गया था।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article